विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हुई रिलीज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 05 Nov 2018 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:49 PM (IST)

मौका दिवाली का है और अमिताभ-आमिर जैसे स्टार पहली बार एक साथ भी आ रहे हैंl ऐसे में ठग्स ऑफ ...और पढ़ें

Box Office: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हुई रिलीज़
Box Office: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान हुई रिलीज़

मुंबई। अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर बिग बजट ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आज आठ नवम्बर से बड़े परदे पर आ गई है। दिवाली का मौका है, हैरान करने वाले दृश्यों की भरमार है और आमिर- अमिताभ के बीच पहली बार बड़े परदे पर जुगलबंदी। ऐसे में दर्शकों के लिए ये त्यौहार का बेस्ट ट्रीट माना जा रहा है।

फिल्म की रिलीज़ के बाद फिल्म समीक्षकों की तरफ़ से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं ऐसे में अब देखना ये है कि क्या दर्शकों की सोच इस फिल्म को लेकर कुछ अलग है या....

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को यशराज फिल्मस प्रोड्यूस कर रहा है और इस फिल्म के जरिये आदित्य चोपड़ा ने एक बड़ा दांव भी खेला है। हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन और गेम्स ऑफ़ थोर्न्स के दीवानों के लिए ये उनकी तरफ़ से बॉलीवुड का नज़राना है। ये फिल्म अंग्रेजों से गुलामी के दौरान संघर्ष करते आज़ाद और एक ठग के बीच की कहानी है। फिल्म में अमिताभ और आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख़ का भी अहम् रोल हैं।

कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और उस बहाने भारत पर कब्ज़ा करने की मंशा थी l गोरों की गुलामी मंजूर न करने वालों ने इसके ख़िलाफ़ अपने अपने तरीके से आवाज़ उठाई जिसमें से एक आज़ाद/खुदाबक्श (अमिताभ बच्चन) था और उसकी अपनी समुद्री कबीले की फ़ौज l एक ठग को हारने के लिए अंग्रेजों ने दूसरे ठग का सहारा लिया l ये दूसरा ठग आमिर खान का है और वो भी इस रोल में कमाल के गेट-अप और टोन में नज़र आ रहे हैं l कटरीना कैफ को सुरैया जान के रूप में कमाल की कातिल अदाओं आएंगी l पहले इस तरह की ख़बर आई थी कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, 1839 में आई फिलिप मेडॉस टेलर के नॉवेल कन्फेशन ऑफ़ अ ठग पर आधारित है लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने इस बात का खंडन किया l

करीब दो साल से बन रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का फील देने के लिए इसके इस्पेशल इफ़ेक्ट्स पर काफ़ी काम किया गया और इसी कारण फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रूपये हो गया। सेंसर से यू/ए सर्टिफिकेट में पास की गई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का रनिंग टाइम दो घंटे 44 मिनट और 30 सेकेंड है। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जा रहा है। ये किसी भी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी साऊथ लैंगवेज रिलीज़ होगी l ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को देश और दुनिया में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा। हिंदी में ये फिल्म करीब 4600 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी जबकि साऊथ की भाषाओं में 500 से आधिक स्क्रीन्स में। देश भर में एक दिन में करीब 23000 शोज़ होंगे। ओवरसीज़ में इस फिल्म को 2000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जायेगा l 

फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 नवंबर को शुरू हुई है। हालांकि ये दिवाली का एक्सटेनडेड वीकेंड नहीं है लेकिन पहले दिन फुल हाउस उम्मीद की जा रही है। फिल्म को पहले दिन 35 से 40 करोड़ रूपये कलेक्शन होने का अनुमान है।

फिल्म को आईमैक्स फॉरमेट में भी रिलीज़ किया जा रहा है यानि टिकट के दाम बढ़ जाएंगे जिससे पहले दिन कमाई 45 करोड़ तक भी जा सकती है।

आमिर खान की पिछली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार जिसमें वो कुछ देर के लिए थे उसे चार करोड़ 80 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी

दंगल को पहले दिन 29 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था

पीके को 36 करोड़ 63 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी

आमिर खान और कटरीना कैफ के कॉम्बिनेशन वाली धूम 3 को पहले दिन 36 करोड़ 22 लाख रूपये के ओपनिंग मिली थी

अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म 102 नॉट आउट को पहले दिन 3 करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था

दिवाली पर फिल्मों की कमाई का ट्रेंड:- 

साल 2017 – गोलमाल अगेन – 30 करोड़ 14 लाख (ओपनिंग), 87 करोड़ 60 लाख (वीकेंड)

साल 2016 – ऐ दिल है मुश्किल- 13 करोड़ 30 लाख (ओपनिंग), 35 करोड़ 60 लाख रूपये (वीकेंड)

                  शिवाय – 9 करोड़ 20 लाख रूपये (ओपनिंग) , 24 करोड़ (वीकेंड)

साल 2015- प्रेम रतन धन पायो – 40 करोड़ 35 लाख (ओपनिंग),101 करोड़ 4 लाख (वीकेंड)

साल 2014 - हैप्पी न्यू ईयर - 44 करोड़ 97 लाख (ओपनिंग),  108 करोड़ 86 लाख ( वीकेंड) 

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान के ट्रेलर ने कहर बरपाया, सिर्फ़ यू ट्यूब पर इतने करोड़ बार देखा गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।