विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान के ट्रेलर ने कहर बरपाया, सिर्फ़ यू ट्यूब पर इतने करोड़ बार देखा गया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 03 Nov 2018 06:08 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:40 AM (GMT+05:30)

फिल्म ज़ीरो के ट्रेलर को अब तक सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला कर जितनी बार देखा गया है वो संख्या जानकार आप चौंक जाएंगे l

शाहरुख़ खान के ट्रेलर ने कहर बरपाया, सिर्फ़ यू ट्यूब पर इतने करोड़ बार देखा गया
शाहरुख़ खान के ट्रेलर ने कहर बरपाया, सिर्फ़ यू ट्यूब पर इतने करोड़ बार देखा गया

मुंबई। शाहरुख़ खान के बर्थडे पर दो नवम्बर को रिलीज़ किया गया फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर एक इतिहास रच गया है l ट्रेलर को अब तक यू ट्यूब पर करीब आठ करोड़ बार देखा जा चुका है जबकि सारे प्लेटफॉर्म्स को मिला कर ये संख्या 100 मिलियन हो गई है l 

करीब तीन मिनट 13 सेकेंड का ये ट्रेलर शुक्रवार को दोपहर बाद रिलीज़ किया गया था l इस फिल्म को शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (गौरी खान) भी प्रोड्यूस कर रही हैं। यू ट्यूब पर अब तक इस ट्रेलर को 79,428,680 बार देखा जा चुका है l हालांकि रविवार तक यू ट्यूब सहित सोशल मीडिया के बाकी प्लेटफॉर्म्स को मिला कर ये ट्रेलर 100 मिलियन से अधिक यानि 10 करोड़ से अधिक बार देखा गया l 

फिल्म ज़ीरो एक बौने की कहानी है और वो रोल शाहरुख़ खान फिल्म में कर रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा है, एक साइंटिस्ट के रूप में दिव्यांग का किरदार निभा रही हैं जबकि कटरीना कैफ़ एक हीरोइन के रोल में हैं। फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है l

फिल्म ज़ीरो मेरठ के एक लड़के की कहानी है, जो कद में सामान्य आदमी से छोटा यानि बौना है l इस बउआ सिंह को एक लड़की से प्यार हो जाता है, जो रोल अनुष्का शर्मा ने निभाया है। बाद में वो हीरोइन बनी कटरीना कैफ को भी चाहने लगता है l किंग खान की इस मसाला एंटरटेनर में कई सारे ट्विस्ट हैं, जो बाद में पता चलेंगे जिनमें अपने को कद से बड़ा बनाने के लिए उनका मिशन 'चाँद पर चलो' भी शामिल है l फिल्म में जाने माने फिल्मकार तिग्मांशु धुलिया ने शाहरुख़ के पिता की भूमिका निभाई है l फिल्म में जीशान अयूब भी हैं l

ख़बर है कि शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो के थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 100 करोड़ रूपये में बेचे गए हैं। पहले बताया जा रहा रहा था कि इसकी कीमत इससे भी ज़्यादा हो सकती है लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिगर सैकड़े तक पहुंचा है । वैसे ये किंग खान की फिल्मों के सबसे महंगे राइट्स नहीं हैं। फिल्म दिलवाले को 130 करोड़ रूपये में बेचा गया था।ख़बर है कि फिल्म ज़ीरो की लागत करीब 300 करोड़ से अधिक हो गई है। इसमें फिल्म के लिए इस्तेमाल की गई लेटेस्ट इंटरनेशनल टेक्निक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का खर्च सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें: 2.0 Trailer: रजनीकांत और अक्षय कुमार के बीच साल का सबसे बड़ा घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।