Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tanhaji Box Office Collection Day 32: पांचवें हफ़्ते में भी जारी है तानाजी का जलवा, जानिए 32 दिनों का कलेक्शन

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:29 AM (IST)

    Tanhaji Box Office Collection Day 32 पांचवें हफ़्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से हैं। 200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना कबीर सिंह है।

    Tanhaji Box Office Collection Day 32: पांचवें हफ़्ते में भी जारी है तानाजी का जलवा, जानिए 32 दिनों का कलेक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। तानाजी- द अनसंग वॉरियर को सिनेमाघरों में 32 दिन पूरे हो गये हैं और फ़िल्म अभी भी बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक रफ़्तार से चल रही है। स्क्रींस की संख्या घटने से कलेक्शंस काफ़ी कम हो गये हैं, मगर फिर भी कई नई फ़िल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ख़ासकर, वीकेंड्स में फ़िल्म के कलेक्शंस को पुश मिल जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार (10 फरवरी) को रिलीज़ के 32वें दिन तानाजी ने 88 लाख का कलेक्शन किया। यह पहली बार है जब तानाजी की कमाई एक करोड़ से नीचे गयी हो। इसके साथ फ़िल्म ने अब 267.76 करोड़ का नेट कलेक्शन 32 दिनों में कर लिया है। तानाजी का यह पांचवां हफ़्ता चल रहा है। पांचवें शुक्रवार को फ़िल्म ने 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़ और रविवार को 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    पांचवें हफ़्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से हैं। 200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को अब 11.12 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की मौजूदा रफ़्तार से लग रहा है कि कबीर सिंह भी पीछे छूटेगी। 

    तानाजी ने चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

    चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।