Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super 30 Box Office Collection: Hrithik Roshan की फिल्म का संघर्ष जारी

    Super 30 Box Office Collection 15 अगस्त को बाद सुपर 30 की रफ्तार में बहुत कमी आई है। फिल्म के पास इस वीकेंड कमाई का मौका है।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Fri, 23 Aug 2019 04:21 PM (IST)
    Super 30 Box Office Collection: Hrithik Roshan की फिल्म का संघर्ष जारी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Box Office Collection: रितिक रोशन और मृणाल ठाकुर की फिल्म मिशन मंगल को रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों बाद फिल्म को अब कम स्क्रीन मिल रही हैं नई फिल्मों ने दस्तक दी है। ऐसे में सुपर 30 की रफ्तार बहुत धीमी हो चुकी है और फिल्म संघर्ष कर रही है। फिल्म ने अभी तक लगभग 155 करोड़ की कमाई कर ली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म सुपर 30 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही। लेकिन 15 अगस्त के बाद से फिल्म की कमाई का ग्राफ बहुत नीचे आ गया है। क्योंकि 15 अगस्त को दो फिल्मों रिलीज हुईं। एक मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल तो दूसरी जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस। मिशन मंगल की बंपर कमाई जारी है और फिल्म ने महज पांच दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब फिल्म 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं बाटला हाउस ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

    ऐसे में सुपर 30 संघर्ष करती हुई आगे बढ़ रही है। क्योंकि फिल्म को अब कम स्क्रीन मिल रही हैं। ऐसे में इस वीकेंड फिल्म के पास थोड़ी और कमाई करने का मौका है। 

    यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ के बाद ऐसी है रफ्तार, वीकेंड में 150 करोड़ पार की तैयारी

    यह भी पढ़ें: Batla House Box Office Collection Day 8: John Abraham और Mrinal Thakur की ऐसी है चाल