Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2 Box Office Collection Day 45: 'स्त्री 2' को टस से मस नहीं कर पाई 'देवरा', शनिवार को दिखाया ये कमाल

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों के लिए ही साल 2024 काफी अच्छा रहा। 15 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म स्त्री-2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ महीने बाद भी टिकी हुई है और करोड़ों का बिजनेस कर रही है। ऐसी उम्मीद थी कि देवरा की रिलीज से स्त्री-2 का कलेक्शन लाखों में आ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शनिवार को फिल्म का जलवा देखने को मिला।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Sun, 29 Sep 2024 01:26 PM (IST)
    Hero Image
    शनिवार को 45वें दिन बॉक्स ऑफिस पर संभली 'स्त्री-2' / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 (Stree 2 Box Office) इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से है। कल्कि 2898 एडी के बाद श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री-2' को सिनेमाघरों में लगे हुए 44 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन मूवी थिएटर से हटने का नाम ही नहीं ले रही है।

    फिल्म न सिर्फ सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा लगी हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। 'देवरा' के आने के बाद ऐसा लगा था कि वह स्त्री 2 का काम तमाम कर देगी। हालांकि, ऐसा होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि शनिवार को मूवी ने गजब का कलेक्शन कर डाला है।

    शनिवार को फिर ट्रैक पर लौटी 'स्त्री-2'

    जूनियर एनटीआर ( Jr Ntr) और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के आने से श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'स्त्री-2' के कदम बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए जरूर थे, लेकिन शनिवार को मूवी ने एक बार फिर से खुद को संभाल लिया है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 44: 'स्त्री 2' कहने वाली है बॉक्स ऑफिस को अलविदा? शुक्रवार को औंधे मुंह गिरा कलेक्शन

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के शनिवार के आंकड़े भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर कर दिए हैं। फ्राइडे को स्त्री 2 ने जहां 1.09 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है और सिंगल डे पर मूवी ने 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    stree 2

    'स्त्री-2' का 45 दिनों में हुआ इतना कलेक्शन

    45 दिनों बाद स्त्री 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर पहले के मुकाबले भले ही थोड़ी धीमी हो गई हो, लेकिन श्रद्धा कपूर की फिल्म जूनियर एनटीआर की मूवी 'देवरा: पार्ट 1' का हिंदी में आधा बिजनेस खा रही है। देवरा उस हिसाब से हिंदी में कलेक्शन नहीं कर पा रही, जितनी ज्यादा लोगों को उम्मीद थी।

    देवरा ने हिंदी में महज 17 करोड़ के आसपास कमाई की है। स्त्री 2 ने 45 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 612.91 करोड़ के आसपास का किया है। वर्ल्डवाइड स्त्री 2 857.92 करोड़ तक का कारोबार कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office day 42: अब तेरा क्या होगा 'देवरा'! बुधवार को भी 'स्त्री-2' का बॉक्स ऑफिस पर आतंक जारी