विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Box Office Day 43: ओटीटी रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'स्त्री' की रफ्तार, फिर हुई करोड़ों में कमाई

Published: Thu, 26 Sep 2024 09:53 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Sep 2024 10:03 PM (GMT+05:30)

Stree 2 Day 43 Box Office Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर (Stree 2 OTT Release) ...और पढ़ें

स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)
स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)

HighLights

  1. स्त्री 2 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
  2. ओटीटी पर रिलीज हो गई हॉरर कॉमेडी मूवी
  3. अब तक टोटल फिल्म का इतने करोड़ का कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 43: बीते 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने ऐतिहासिक कमाई का कीर्तिमान रचा है। दर्शकों के दिलों को आसानी से जीतने वाली इस मूवी को अब मेकर्स ने रेंट के आधार पर ओटीटी प्लेटफॉर्म (Stree 2 OTT Release) प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है।

इसके बावजूद थिएटर्स में स्त्री 2 को देखने के लिए आने वाली ऑडियंस की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। जिसका अंदाजा आप फिल्म के 43वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं। 

43वें दिन इतनी रही स्त्री 2 की कमाई

रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक स्त्री 2 अपनी प्रभावशाली कमाई से हर किसी को हैरान किया है। हाल ही में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस मूवी ने रिलीज के 43वें दिन भी बढ़िया कारोबार कर के दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार छठे गुरुवार इस फिल्म की कमाई करीब 1 करोड़ रही है, जो इतना समय बीतने के बाद भी असरदार साबित हो रही है। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office day 42: अब तेरा क्या होगा 'देवरा'! बुधवार को भी 'स्त्री-2' का बॉक्स ऑफिस पर आतंक जारी

स्त्री 2 लगातार करोड़ों में कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है, जिससे फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की इनकम को मिला दिया जाए तो अब स्त्री 2 की टोटल कमाई 609 करोड़ के पार पहुंच गई है। मालूम हो कि अपनी शानदार कमाई से स्त्री 2 ने मेकर्स को मोटा मुनाफा कमा के दिया है। 

दूसरी सबसे कामयाब फिल्म स्त्री 2

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड शाह रुख खान की जवान के नाम पर जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 643 करोड़ है। अब दूसरे नंबर पर मल्टी स्टारर स्त्री 2 का नाम आता है, जो 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की वाली दूसरी हिंदी मूवी है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें- Stree 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तांडव मचाने आई स्त्री 2, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज