Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shamshera Box Office: रणबीर कपूर पर यशराज ने खेला सबसे बड़ा दाव, 5000 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज हुई 'शमशेरा'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 08:58 AM (IST)

    Shamshera Box Office शमशेरा का चलना यशराज बैनर के लिए बेहद जरूरी है। करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर पहली बार साथ दिखेंगे। रणबीर की पिछली फिल्म संजू है जो 2018 में आयी थी और संजय दत्त की बायोपिक थी।

    Hero Image
    Shamshera Screens At Worldwide Box Office. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। रणबीर पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हुआ, मगर सवाल यह है कि फैंस का यह इंतजार क्या टिकट खिड़की पर भी नजर आएगा? शमशेरा ऐसे समय में रिलीज हुई है, जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री फ्लॉप फिल्मों की मार से जख्मी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। यहां तक कि बड़े स्टार्स भी दर्शकों को खींचने में विफल रहे। ऐसे में शमशेरा के निर्माता यशराज फिल्म्स ने भी शमशेरा पर बड़ा दांव खेला है और फिल्म को बड़े स्केल पर सिनेमाघरों में उतारा है। इस फिल्म से बैनर को काफी उम्मीदें हैं। 

    पैनडेमिक के बाद सबसे बड़ी रिलीज शमशेरा

    ट्रेड जानकारों के अनुसार, शमशेरा शुक्रवार को दुनियाभर में पांच हजार से ज्यादा स्क्रींस पर उतारी जा रही है।  कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद इतनी स्क्रींस पर रिलीज होने वाली शमशेरा पहली फिल्म बन गयी है। बैनर को उम्मीद है कि शमशेरा गेमचेंजर बन सकती है और इसके पीछे कुछ वजह भी हैं।

     अग्निपथ वाले करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर पहली बार एक डकैत के किरदार में दिखेंगे। पहली बार वो डबल रोल में भी नजर आएंगे और पहली बार वाणी कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। इन सारे 'फर्स्ट्स' और रणबीर की चार साल बाद वापसी से मेकर्स को काफी अपेक्षाएं हैं और इन्हीं अपेक्षाओं के मद्देनजर शमशेरा को इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। 

    ट्रेड जानकार तरण आदर्श के मुताबिक, शमशेरा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर में 5,550 स्क्रींस पर रिलीज की जा रही है, जिसमें से 4350 सिर्फ भारत में हैं। बाकी ओवरसीज में दी गयी हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्क्रींस की संख्या सम्राट पृथ्वीराज से भी ज्यादा है, जो 3750 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। इससे समझा जा सकता है कि शमशेरा यशराज फिल्म्स के लिए क्या मायने रखती है।

    रणबीर कपूर की पहली पीरियड फिल्म शमशेरा

    शमशेरा एक पीरियड फिल्म है, जिसकी कहानी ब्रिटिश काल में दिखायी गयी है। पर्दे पर रोमांटिक और चुलबुले किरदार निभाते रहे रणबीर पहली बार ऐसा रोल निभा रहे हैं। कहानी एक भले दिल वाले डकैत और क्रूर दारोगा शुद्ध सिंह के बीच टकराव की है। शुद्ध सिंह के रोल में संजय दत्त हैं। संजय की बायोपिक संजू रणबीर की आखिरी रिलीज फिल्म है। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। 

    यशराज के लिए बेहद जरूरी है शमशेरा का चलना

    लगातार फ्लॉप से जूझ रहे यशराज बैनर के लिए शमशेरा एक जरूरी फिल्म है। पैनडेमिक के बाद फिल्मों की रिलीज का सिलसिला शुरू हुआ तो यशराज ने बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार, सम्राट पृथ्वीराज और शमशेरा की रिलीज का एलान किया था। इनमें से बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार और सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी हैं। अब सारी उम्मीदें शमशेरा पर टिकी हैं। देखते हैं कि रणबीर कपूर के फैंस इन उम्मीदों को कितना पूरा करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Sanju To Shamshera: 4 सालों में इतनी बदल चुकी रणबीर कपूर की जिंदगी, पिता को खो चुके सांवरिया खुद बनने वाले हैं डैडी