Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanju To Shamshera: 4 सालों में इतनी बदल चुकी रणबीर कपूर की जिंदगी, पिता को खो चुके सांवरिया खुद बनने वाले हैं डैडी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 07:07 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Sanju To Shamshera 2018 में रिलीज हुई संजू रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म के साथ उन्होंने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। अब शमशेरा में रणबीर कपूर एक डकैत के रोल में दिखेंगे।

    Hero Image
    Shamshera Ranbir Kapoor Returns On Screens After 4 Years. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आखिरी रिलीज संजू है, जिसे राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। यह संजय दत्त की बायोपिक फिल्म थी। इस किरदार में रणबीर की परफॉर्मेंस को फैंस ने खूब पसंद किया था और उन्हें 300 करोड़ क्लब में पहुंचा दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संयोग की बात है कि चार साल बाद रणबीर की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी जिस फिल्म से होगी, उसमें संजय दत्त ही उनके सामने नजर आएंगे। 22 जुलाई को रिलीज हो रही शमशेरा एक पीरियड फिल्म है, जिसमें रणबीर एक डकैत के रोल में हैं, जबकि संजय दत्त एक जालिम पुलिस अफसर बने हैं। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, जबकि निर्माता यशराज फिल्म्स बैनर है। वाणी कपूर फीमेल लीड हैं। इन चार सालों में रणबीर कपूर की जिंदगी काफी बदल चुकी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    पिता ऋषि कपूर का हो चुका निधन

    संजू रिलीज हुई थी तो रणबीर की परफॉर्मेंस देख सबसे ज्यादा खुशी ऋषि कपूर को ही हुई थी। उन्होंने उनकी तारीफ भी की। मगर, रणबीर अपने करियर में पहली बार डकैत का किरदार निभा रहे हैं तो ऋषि कपूर मौजूद नहीं हैं। ऋषि का निधन 2020 में कैंसर से ठीक होने के बाद हो गया था। दिलचस्प संयोग यह भी है कि करण मल्होत्रा निर्देशित अग्निपथ में ऋषि कपूर ने पहली बार रऊफ लाला का नेगेटिव रोल निभाया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    आलिया भट्ट के पति बन चुके रणबीर 

    संजू के वक्त रणबीर आलिया को डेट कर रहे थे और अब शमशेरा की रिलीज से पहले वो उनके पति बन चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की थी। शादी के बाद रणबीर की शमशेरा पहली रिलीज है। वहीं, शादी के बाद आलिया की पहली रिलीज डार्लिंग्स होगी, जो नेटफ्लिक्स पर आ रही है। दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    शमशेरा की रिलीज से पहले खुशखबरी

    इधर, रणबीर की फिल्म शमशेरा के रिलीज होने पर है, उधर आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी आयी। शमशेरा में रणबीर पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं, जिनमें से एक पिता और दूसरा बेटा है। संजू और शमशेरा के बीच चार साल का फासला रणबीर की निजी जिंदगी के लिए काफी बदलाव लेकर आया है।