विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर 'धनवान' बनी थी Shah Rukh Khan की पुरानी फिल्म, 31 साल पहले आई थी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:22 PM (IST)

सुपरस्टार शाह रुख खान की एक कल्ट मूवी 35 साल पहले धनतेरस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

शाह रुख खान की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

शाह रुख खान की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. 25 साल सिनेमाघरों में चली थी मूवी

  3. शाह रुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के फेस्टिव सीजन में फिल्मों को रिलीज करने का सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। इसी क्रम में 90 के दशक में सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की एक ऐसी फिल्म को धनतेरस के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया था।

किंग खान की वह फिल्म 25 सालों तक सिनेमाघरों में चली थी और आज भी उस मूवी का रिकॉर्ड कामय है। इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी शाह रुख की वह फिल्म धनवान बनी थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी। 

धनतेरस पर धनवान बनी थी शाह रुख खान की फिल्म

शाह रुख खान की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि उसे साल 1995 में पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। खास बात ये थी कि उस मूवी से बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्ममेकर ने डेब्यू किया था। दरअसल यहां बात फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) के बारे में की जा रही है। आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी के जरिए अपने डायरेक्टोरियल करियर का आगाजा किया था।

यह भी पढ़ें- 34 साल पहले दीवाली पर 'धुरंधर' निकली थी अजय देवगन की पुरानी फिल्म, 90s की ब्लॉकबस्टर आज भी है कल्ट

ddlj (1)

35 साल पहले दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (DDLJ) को धनतेरस से एक दिन पहले 20 अक्टूबर 1995 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। कमाई के मामले में शाह रुख खान और काजोल स्टारर इस फिल्म पर जमकर धनवर्षा हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का बजट 4 करोड़ रुपये था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। 

ddlj

इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया था, जो 90 के दशक में ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी फिल्म बनी थी। इससे पहले ये काम सलमान खान की हम आपके हैं कौन ने किया था। इस तरह से दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे धनवान बनी थी। 

थिएटर्स में 25 साल तक चली थी दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

यूं तो शाह रुख खान के करियर की बेस्ट फिल्म के तौर पर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को लेकर कई सारे किस्से मौजूद हैं। उनमें सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर होती है कि मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में डीडीएलजे 25 साल तक लगातार चली थी। ऐसा कारनामा करने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे हिंदी सिनेमा की एकमात्र फिल्म भी है। 

यह भी पढ़ें- Preeti Jhangiani को बगैर ऑडिशन के मिली थी शाह रुख खान की फिल्म, 26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर पर किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।