विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

34 साल पहले दीवाली पर 'धुरंधर' निकली थी अजय देवगन की पुरानी फिल्म, 90s की ब्लॉकबस्टर आज भी है कल्ट

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:02 PM (IST)

अभिनेता अजय देवगन की एक क्लट एक्शन थ्रिलर फिल्म को 34 साल पहले दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया था।

अजय देवगन की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

अजय देवगन की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. अजय देवगन की 90 की कल्ट क्लासिक फिल्म

  2. 34 साल पहले दीवाली के मौके पर हुई थी रिलीज

  3. कमर्शियल तौर पर हिट रही थी अजय की पुरानी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। फिल्मी जगत के लिए दीवाली का त्योहार हमेशा से खास रहा है। इस बार अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana) को दीवाली रिलीज के तौर पर पेश किया जाएगा। इससे पहले 90 के दशक में सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक ब्लॉकबस्टर मूवी ने दीवाली पर धमाका किया था।

34 साल पहले आई अजय की वह फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। आइए जानते हैं इस लेख में 90s की कौन सी एक्शन थ्रिलर के बारे में बात की जा रही है। 

अजय देवगन की फिल्म के नाम रही थी दीवाली

सिनेमा जगत के फिल्ममेकर्स को दीवाली (Diwali) के फेस्टिव सीजन का हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वह अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकें। ऐसा ही काम साल 1992 में निर्देशक फारूख सिद्दीकी ने किया था, जब अजय देवगन और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) स्टारर फिल्म जिगर (Jigar) को सिनेमाघरों में रिलीज किया था।

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले Kumar Sanu ने सुनाया था अजय देवगन का 'हाल-ए-दिल', प्रेमिका की तारीफ में बना था गीत

jigar movie

दीवाली से दो दिन पहले धनतेरश पर रिलीज हुई जिगर ने कमर्शियल तौर पर अपार सफलता हासिल की थी और दीवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके दिखाई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अजय और करिश्मा की जिगर का बजट 2.5 करोड़ था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड ये मूवी 9 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफल रही थी।

ajaydevgnjigar

इस तरह से जिगर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। 34 साल पहले अजय देवगन की जिगर ने दीवाली पर सही मायनों में कामयाबी का नया इतिहास रचा। इस मूवी में अजय और करिश्मा के अलावा परेश रावल, फिरोज खान, अजित, अरुणा ईरानी, हुसैन खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। 

पहली बार बनी करिश्मा और अजय की जोड़ी

फिल्म जिगर के गाने और कहानी ने उस वक्त में सभी का दिल जीता है। यही कारण है इसे आज भी हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवीज में गिना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिगर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अजय देवगन की पहली साथ में फिल्म थी, इसके बाद ये दोनों कलाकार सुहाग, गोपी-किशन और संग्राम जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन की 'अधूरी मोहब्बत' के सूत्रधार बने थे Kumar Sanu, 32 साल पहले आया था सिनेमा का 'ब्रेकअप एंथम'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।