विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kumar Sanu ने गाया था अजय देवगन-तब्बू के 'प्यार का पैगाम', 32 सालों से बना हुआ नंबर-1 'लव एंथम'

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:38 PM (IST)

मशहूर गायक कुमार सानू ने 90 के दशक का कालजयी रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो अजय देवगन और तब्बू की फिल्म से जुड़ा था।

कुमार सानू का बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

कुमार सानू का बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. कुमार सानू ने गाया था सदाबहार रोमांटिक सॉन्ग

  2. अजय देवगन और तब्बू की फिल्म का हिट गाना

  3. 90 के दशक से लेकर आज भी पॉपुलर है ये गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने हिंदी सिनेमा के कई सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज में गाया है। उनके कुछ गाने ऐसे हैं, जो 90 के दशक से लेकर 2026 तक खूब सुने जाते हैं। उनमें से एक गीत अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म का भी शामिल होता है।

जब सानू ने फिल्म की कहानी के आधार पर इन दोनों के प्यार का पैगाम गाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा रोमांटिक गीत था, जो कुमार सानू के बेस्ट एवर सॉन्ग्स की लिस्ट में भी शामिल होता है। 

कुमार सानू का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग

यूं तो 90 के दशक में कुमार सानू ने अपनी प्यार भरे गीतों के दम पर श्रोताओं के दिलों को काफी सुकून पहुंचाया था। लेकिन सानू दा एक रोमांटिक गाना ऐसा भी है, जो न सिर्फ 90s का, बल्कि हिंदी सिनेमा का इतिहास का भी लव एंथम माना जाता है। दरअसल यहां बात अजय देवगन और तब्बू की फिल्म विजयपथ के आइकॉनिक सॉन्ग राह में उनसे मुलाकात हो गई...(Raah Mein Unse Mulaqat Ho Gayi) के बारे में बात की जा रही है। 

Raah Mein Unse Mulaqat Ho Gayi

यह भी पढ़ें- कुमार सानू ने गाया था संजय दत्त-माधुरी दीक्षित के 'प्यार का नगमा', 35 सालों से अमर है पुराना गाना

साल 1994 में आई फिल्म विजयपथ का ये गाना फिल्म से ज्यादा लोकप्रिय हुआ था और आज भी इसे काफी सुना जाता है। कुमार सानू के अलावा अलका याग्निक ने भी राह में उनसे मुलाकात हो गई... को अपनी आवाज दी थी और इन दोनों सुरों के सरताज की आवाज में आज भी अजय (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) का ये गीत अमर है। 

अगर आप भी 90 के दशक के गानों को सुनना पसंद करते हैं, यकीनन तौर पर कुमार सानू का राह में उनसे मुलाकात हो गई... आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होगा। यदि नहीं है, तो एक बार आप इस गीत को सुन लें और ये महसूस करिए कि वाकई ये सदाबहार गाना है। 

इन लोगों का भी रहा योगदान

विजयपथ फिल्म के राह में उनसे मुलाकात हो गई... को बनाने में सिर्फ कुमार सानू और अल्का याग्निक की गायिकी ही नहीं बल्कि संगीतकार कुमार अनु मलिक की मधुर धुनें और गीतकार जमीर काजमी के दिल को छू जाने वाले लिरिक्स का भी अहम योगदान रहा, जिसकी बदौलत ये कल्ट सॉन्ग बनकर तैयार हो सका।

यह भी पढ़ें- 32 साल पहले गोविंदा-करिश्मा कपूर के 'इश्क की आवाज' बने थे Kumar Sanu, आशिकों का फेवरेट निकला लव सॉन्ग