विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 साल पहले गोविंदा-करिश्मा कपूर के 'इश्क की आवाज' बने थे Kumar Sanu, आशिकों का फेवरेट निकला लव सॉन्ग

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:38 PM (IST)

सिंगर कुमार सानू ने 32 साल पहले गोविंदा और करिश्मा कपूर का ऑल टाइम फेवरेट लव सॉन्ग गाया था।

गोविंदा और करिश्मा कपूर का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

गोविंदा और करिश्मा कपूर का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 32 साल पहले आया था रोमांटिक गीत

  2. कुमार सानू ने गाया था कल्ट लव सॉन्ग

  3. गोविंदा और करिश्मा की फिल्म का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के लोकप्रिय रोमांटिक सॉन्ग्स के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उस मामले में सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के गाने जरूर शामिल होंगे। उस दौर के आइकॉनिक प्यार भरे गीतों को कुमार दादा ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। 

इसी आधार पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कालजयी रोमांटिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कुमार सानू ने गाया था। इस गाने को अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था।

कुमार सानू आइकॉनिक लव सॉन्ग

इस लेख में गायक कुमार सानू द्वारा गाए गए गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है, वह साल 1994 में रिलीज होने वाली गोविंदा और करिश्मा की फिल्म खुद्दार से नाता रखता है। इस गाने के 90 के दशक का सबसे पसंदीदा लव सॉन्ग भी माना जाता है। इसके बोल थे- तुमसा कोई प्यारा... (Tumsa Koi Pyaara)। जी हां खुद्दार फिल्म के इसी रोमांटिक गीत को सानू दा ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर कर दिया था। 

tumsakoipyaraasong (1)

यह भी पढ़ें- किशोर कुमार के बेटे ने गाया था सनी देओल की 'मोहब्बत' का फरमान, 90s का लव सॉन्ग बना 'आशिकों का एंथम'

आज भी खुद्दार (Khuddar) का तुमसा कोई प्यारा... खूब सुना जाता है और इसे आशिकों का फेवरेट भी माना जाता है, जो अपनी प्रेमिका के लिए गाते हैं। सिर्फ कुमार सानू ही नहीं बल्कि अल्का याग्निक ने भी इस गीत के लिए सुर छेड़े थे। इसी वजह से 32 सालों गोविंदा और करिश्मा कपूर का ये रोमांटिक सॉन्ग कल्ट क्लासिक माना जाता है। 

बात की जाए गोविंदा और करिश्मा कपूर के इस गाने की मेकिंग की तरफ तो कुमार सानू और अल्का याग्निक की गायिकी के अलावा खुद्दार के तुमसा कोई प्यारा... के संगीत को संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि इस गाने के लिरिक्स मशहूर कवि रहे राहत इंदौरी साहब की कलम से निकले थे। 

खुद्दार फिल्म के इश्क की आवाज

दरअसल खुद्दार में गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की एक दिलचस्प प्रेम कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में गोविंदा ने (सिद्धांत सूरी) का और करिश्मा ने (पूजा) का किरदार निभाया था। जब दोनों किरदारों की लव स्टोरी शुरू होती है, तुमसा कोई प्यारा... गाना इश्क की आवाज की तरह फिल्म में दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें- कुमार सानू ने गाया था संजय दत्त-माधुरी दीक्षित के 'प्यार का नगमा', 35 सालों से अमर है पुराना गाना