अजय देवगन-काजोल की मोहब्बत के 'सूत्रधार' बने थे Kumar Sanu, 28 साल पहले गाया था सिनेमा का 'लव एंथम'
गायक कुमार सानू ने 28 साल पहले सिनेमा जगत के सबसे यादगार लव सॉन्ग को गाया था, जो अजय देवगन और काजोल पर फिल्माया गया था।
-1791358032730_m.webp)
अजय देवगन और काजोल का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
कुमार सानू ने गाया था कल्ट सॉन्ग
28 सालों से बना हुआ लव एंथम
अजय और काजोल का यादगार गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुरों के सरताज के तौर पर कुमार सानू (Kumar Sanu) को जाना जाता है। अपने शानदार सिंगिंग करियर के दौरान सानू दादा ने ऐसे-ऐसे गीतों को गाया है, जो फैंस के दिलों में बसते हैं। इसी आधार पर आज हम आपको कुमार सानू द्वारा गाया गया 90s का बेस्ट एवर लव सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं।
जिसे अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) पर फिल्माया गया था। माना जाता है कि सानू के इसी रोमांटिक गीत के बाद इन दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार की प्रेम कहानी परवान चढ़ी थी।
कुमार सानू का कालजयी गीत
यूं तो बतौर गायक 90 के दशक सबसे शानदार गीतों को कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। लेकिन कुछ गाने ऐसे रहे, जो सिनेमा जगत के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए। उनमें से एक गाना अभिनेता अजय देवगन और काजोल की कल्ट मूवी प्यार तो होना ही था का रहा, जिसके बोल थे- जब किसी की तरफ दिल...(Jab Kisiki Taraf Dil)।
यह भी पढ़ें- Kumar Sanu का सबसे लंबा गाना, Doordarshan के कल्ट सीरियल के गीत को दी आवाज; आजतक नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

कुमार सानू ने अजय और काजोल के इस गीत को अपनी आवाज दी थी। जिस तरह से सानू दादा ने इस गाने को गाया, उसे सुनने के बाद दिल को सुकून मिलता है। रिलीज के 28 साल बाद भी जब किसी की तरफ दिल... सॉन्ग प्यार करने वाले हर शख्स की प्लेलिस्ट में शामिल होता है।
अगर आप भी कुमार सानू के गानों के शौकीन हैं, तो यकीनन तौर पर आपने भी प्यार तो होना ही था (Pyaar To Hona Hi Tha) के इस गीत को जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म की सफलता और लोकप्रियता में सानू के इस रोमांटिक गीत ने अहम भूमिका निभाई थी, इसी वजह इस सॉन्ग सिनेमा का लव एंथम भी माना जाता है।
ऐसे बना था यादगार गाना
प्यार तो होना ही था के गाने जब किसी की तरफ दिल... की मेकिंग के बारे में बात की जाए तो कुमार सानू की गायिकी के अलावा इस गीत को संगीतकार जतिन-ललित की जोड़ी ने अपनी मीठी संगीत की धुनों से पिरोया था। इसके अलावा गीतकार विनोद महेंद्र ने इसके खूबसूरत लिरिक्स को लिखा था।
