विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office: पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई करेगी SPKK, एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 29 Jun 2023 05:31 PM (IST)

SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office Collection सत्यप्रेम की कथा जबरदस्त प्रमोशन के बाद गुरुवार को रिलीज कर दी गई ...और पढ़ें

SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office Collection
SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office Collection

नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। गुरुवार को बकरीद के मौके पर फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अब फिल्म के बिजनेस पर ट्रेड एनालिस्ट की नजर बनी हुई है।

सत्यप्रेम की कथा ने एडवांस बुकिंग में बहतरीन कलेक्शन किया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ये फिल्म साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली मूवी बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कंदेल ने ट्विटर पर सत्यप्रेम की कथा के बुधवार रात तक बिकी टिकट्स की जानकारी दी है।

फिल्म को मिली अच्छी प्री सेल

उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज के एक दिन पहले यानी 28 जून रात 10 बजे तक 51500 टिकट बेची है। ये एडवांस बुकिंग तीन नेशनल चेन पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपॉलिस की है। ट्रेड एनालिस्ट ने ये भी बताया कि कोविड-19 के बाद ये किसी भी मिड साइज फिल्म की सबसे अच्छी प्री सेल है।

टॉप 5 एडवांस बुकिंग फिल्मों में शामिल

साल 2023 में एडवांस बुकिंग के मामले में टॉप फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान (5.56 लाख), प्रभास-स्टारर आदिपुरुष (2.85 लाख), रणबीर कपूर-स्टारर तू झूठी मैं मक्कार (73,000) और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान (55,000) शामिल है। अब 51500 टिकट के साथ सत्यप्रेम की कथा शामिल हो गई है।

कियारा- कार्तिक की सुपरहिट जोड़ी

सत्यप्रेम की कथा से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी बीते साल आई सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹185.92 करोड़ की कमाई की थी।

भूल भुलैया की सिक्वेल

भूल भुलैया 2 ने महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा स्टारर साल 2007 में आई भूल भुलैया की सिक्वेल है, जिसे प्रियदर्शनी ने डायरेक्ट किया था।