विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sam Bahadur Box Office Collection: धीरे-धीरे हाफ सेंचुरी की तरफ बढ़ रही 'सैम बहादुर', 8वें दिन की इतनी कमाई

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 09 Dec 2023 08:01 AM (IST)

Sam Bahadur Box Office Collection Day 8 विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर को रिलीज ...और पढ़ें

सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)
सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. सैम बहादुर के 8वें दिन का कलेक्शन आया सामने
  2. जल्द 50 करोड़ के क्लब में हो सकती है शामिल
  3. विक्की कौशल ने निभाया सैम मानेकशॉ का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Box Office Collection Day 8: 'एनिमल' के साथ रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। इस फिल्म में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई नहीं कर रही हो, लेकिन फिल्म देखने के बाद हर किसी ने एक्टर के अभिनय की जमकर तारीफ की।

'सैम बहादुर' बड़े पर्दे पर 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एनिमल का साफ असर देखने को मिला। अब इसकी रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है और साथ ही फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं 8वें दिन 'सैम बहादुर' ने कितना कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर जलवा दिखाएगी विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

8वें दिन सैम बहादुर ने कमाए इतने करोड़

'सैम बहादुर' में सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने के लिए विक्की कौशल ने कड़ी मेहनत की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। अब इसके 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल स्टारर फिल्म ने 8वें दिन सिर्फ 3.28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं, तो ऐसे में सही आंकड़े ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

ऐसे में अगर देखा जाए, तो फिल्म ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.08 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ यह मूवी जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है। वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म वर्ल्डवाइड हाफ सेंचुरी मार चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 53.8 करोड़ हो गया है।

विक्की कौशल के साथ ये स्टार्स भी आए नजर

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा ने सैम मानेकशॉ की पत्नी का किरदार निभाया और फातिमा सना शेख ने इंदिरा गांधी के रोल को निभा कर फेमस हो गईं। वहीं, एडवर्ड सोनेनब्लिक, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नीरज काबी, रिचर्ड भक्ति क्लेन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur BTS Pics: विक्की कौशल ने दिखाई पर्दे के पीछे की झलक, सैम के किरदार में ढलते आए नजर एक्टर