विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRKPK Box Office Day 24: 'गदर 2' की दहाड़ से भी नहीं घबराई 'रॉकी और रानी..', 24वें दिन भी कमा लिए इतने करोड़

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 21 Aug 2023 11:42 AM (IST)

RRKPK Box Office Day 24 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office - रविवार को आलिया-रणवीर की फिल्म की शानदार कमाई । Photo-Imdb
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Box Office - रविवार को आलिया-रणवीर की फिल्म की शानदार कमाई । Photo-Imdb

HighLights

  1. सिनेमाघरों में अब तक टिकी हुई है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  2. 24वें दिन रविवार को आलिया-रणवीर की फिल्म की शानदार कमाई
  3. बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' से नहीं घबराई करण जौहर की फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Box Office Day 24: बॉलीवुड के लिए साल 2023 की शुरुआत काफी अच्छी रही। पठान के साथ बॉक्स ऑफिस का 1000 करोड़ से खाता खुला। इस साल के मिड तक कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।

इन्हीं में से एक है करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

इस फैमिली ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन बीत चुके हैं। अब भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। चलिए जानते हैं वर्ल्डवाइड और इंडिया में अब तक फिल्म की टोटल कितनी कमाई हुई है।

इंडिया में 150 करोड़ के करीब पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर ने सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी संभाली। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए। 'रॉकी और रानी....' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत डबल डिजिट के साथ हुई थी।

24 दिनों में वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई घटी, लेकिन वीकेंड पर रणवीर-आलिया की मूवी ने एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली। रिलीज के 23वें दिन शनिवार को जहां इस फिल्म ने लगभग 1.9 का कलेक्शन किया, तो वहीं 24वें दिन फिल्म यानी कि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई।

इस फिल्म ने संडे को सिंगल डे पर 2.35 करोड़ की कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का अब तक का टोटल कलेक्शन 145.52 करोड़ तक पहुंचा है।

वर्ल्डवाइड अब तक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने कमाए इतने करोड़

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पठान, गदर 2, आदिपुरुष के बाद इस साल की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने शुक्रवार को ही 300 करोड़ का दुनियाभर में आंकड़ा पार कर लिया है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।