विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के साथ रणबीर ने लिखा नया इतिहास, 7 दिन में तोड़ा Animal का लाइफटाइम रिकॉर्ड; भाई दूज पर बटोरा खूब धन

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:30 AM (IST)

रणबीर कपूर की रामायणम् वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन बन चुकी है। 6 दिनों में 800 करोड़ कमाने वाली ...और पढ़ें

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड डे-7/फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड डे-7/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् के सामने परास्त हुआ एनिमल

  2. 7 दिन के अंदर रणबीर ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

  3. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पूरी होने वाली है 1000 करोड़ की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् की रफ्तार अब कहां जाकर रुकेगी, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यश स्टारर पांच भाषाओं में रिलीज ये फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने में जुट गई है।

छावा-गदर 2 और पीके जैसी फिल्मों के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् ने उनकी ही 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल (Animal Movie) लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास लिखा है।

7 दिन के अंदर रामायणम् के हाथों रौंदा गया एनिमल

रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) की जितनी तेज रफ्तार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर है, उससे ज्यादा तेज गति मूवी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर है। बीते दिन तक लगभग 855 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन ही दुनियाभर में 900 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 934.55 करोड़ तक की कमाई की है।

Untitled Design - 2026-11-11T162831.789

इसके मुकाबले रणबीर कपूर की लास्ट रिलीज फिल्म एनिमल दुनियाभर में 917 करोड़ के आसपास लाइफटाइम कलेक्शन जुटा पाए थे। एनिमल के बाद अब रणबीर कपूर की रामायणम् का अगला शिकार शाह रुख खान की पठान है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के आसपास का है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन  934.55 करोड़ 
वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन 79.55 करोड़ 
इंडिया नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ 
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  611.05 करोड़ 
इंडियन सिंगल डे कलेक्शन 70.65 करोड़ 
ओवरसीज कलेक्शन  323.50 करोड़ 

ओवरसीज मार्केट में भी रामायणम् की जय-जयकार

एक हफ्ता पूरा होने के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 511.10 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म रामायणम् विदेशों में गर्दा उड़ा रही है। मूवी को जापान से लेकर नॉर्थ अमेरिका, यूके सहित कई बाहरी देशों में खूब प्यार मिल रहा है, यही वजह है कि मूवी ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही 323.50 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

Untitled Design - 2026-11-10T111721.356

आपको बता दें कि नमित मल्होत्रा के बैनर तले बनी फिल्म रामायणम् में यश ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया है, बल्कि वह फिल्म से सह-निर्माता के रूप में भी जुड़े हुए हैं। मूवी को हिंदी और इंग्लिश के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया है, जहां मूवी का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें- भैया दूज पर Ramayana की चांदी, 7वें दिन रणबीर की फिल्म 500 करोड़ के पार; 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड चकनाचूर

यह भी पढ़ें- सिर्फ द्रौपदी या कर्ण नहीं, माता सीता से भी जुड़ा है छठ पर्व का संबंध! पढ़िए सदियों पुरानी अनसुनी दास्तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।