विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana ने 800 करोड़ की कमाई के साथ तोड़ा 10 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड; लिस्ट में शामिल सनी-रणवीर की फिल्में

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:51 PM (IST)

रणबीर कपूर की मूवी रामायणम् ने 6 दिनों के अंदर 10 बड़ी फिल्मों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ...और पढ़ें

रामायणम् ने तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् ने तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् ने 855 करोड़ से अधिक की कमाई की

  2. रणबीर की मूवी ने तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड 

  3. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर हर दिन गर्दा उड़ा रही है। 5 नवंबर को दीवाली वीक में रिलीज हुई माइथोलॉजिकल मूवी ने पहले दिन ग्लोबली 155 करोड़ से शुरुआत की थी। अब देखते ही देखते छह दिनों के अंदर रणबीर कपूर की मूवी ने 10 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज छह दिनों के अंदर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana Part 1) ने किन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, नीचे देखें लिस्ट।

छावा से लेकर गदर 2 को चटाई धूल

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर फिल्म रामायणम् ने जिन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं, उनमें सलमान से लेकर आमिर खान तक की बड़ी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् के निशाने पर जो फिल्में रहीं उसमें सबसे ऊपर विक्की कौशल की छावा है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 797.34 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसके अलावा माइथोलॉजिकल फिल्म ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके का ग्लोबली 769.89 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इन फिल्मों के अलावा रामायणम् के निशाने पर सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2, सलमान खान की सुल्तान और खुद की संजू भी रहीं।

Untitled Design - 2026-11-11T163844.625

सैयारा पर भी रामायणम् ने नहीं खाया तरस

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा 2025 की धुरंधर के बाद सबसे कमाऊं फिल्म थी, लेकिन रणबीर कपूर की रामायणम् ने इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। मूवी ने ग्लोबली 579.23 करोड़ तक की कमाई की थी। अजय देवगन की सबसे बड़ी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने भी माइथोलॉजिकल मूवी के सामने घुटने टेक दिए। 

रामायणम्  855.59 करोड़ 
छावा  797.34 करोड़
पीके  769.89 करोड़ 
गदर 2 691.08 करोड़
सुल्तान  614.49 करोड़ 
संजू  586.85 करोड़ 
सैयारा 579.23 करोड़ 
दृश्यम द कन्क्लूजन  576.23 करोड़ 
पद्मावत  571.98 करोड़ 
टाइगर जिंदा है  564.2 करोड़ 
धूम 3 556.74 करोड़ 

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को रामायणम् भले ही न पछाड़ पाई हो, लेकिन उनकी और दीपिका स्टारर फिल्म पद्मावत का सिंहासन तो रणबीर कपूर की मूवी ने छीन ही लिया है। इसके अलावा टाइगर जिंदा है और धूम 3 भी रामायणम् के वार से नहीं बच सकी।

Untitled Design - 2026-11-11T082310.721

1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की रामायणम् की तैयारी

छह दिन में 855 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली रणबीर कपूर,यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायणम् 1000 करोड़ कमाने के काफी करीब पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि मूवी को समीक्षकों से तो अच्छे रिव्यूज मिले ही थे, लेकिन रावण के रूप में यश के शानदार तांडव और उनके लुक और अभिनय ने लोगों को दीवाना बना दिया। अब दर्शकों को इसके सेकंड पार्ट का इंतजार है, जिसमें सनी देओल महाबली के रूप में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

यह भी पढ़ें- 'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।