बॉक्स ऑफिस बना Ramayana का रामराज्य, 21वें दिन पौराणिक फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा
Ramayana Collection Day 21: रणबीर कपूर की रामायणम् की शानदार कमाई का सिलसिला रिलीज के 21वें दिन भी नहीं थमा है।

रामायणम् कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रामायणम् की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
21वें दिन नहीं थमा रामायणम् का विजयरथ
भारत में अब तक कर चुकी है इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ramayana Box Office Collection Day 21: निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायणम् की बंपर कमाई का सिलसिला रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी जारी है। गुरु नानक जयंती की छुट्टी के बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर और यश की माइथोलॉजिकल फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है।
जिसका अंदाजा आप रामायणम् पार्ट-1 के 21वें दिन के कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि तीसरे बुधवार को इस मूवी ने भारत में कितने करोड़ का कारोबार किया है।
21वें दिन रामायणम् का कलेक्शन
दीवाली के पावन पर्व के खास अवसर 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली रामायणम् के पहले भाग को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। रिलीज के तीन सप्ताह पूरा करने वाली रामायणम् ने 21वें दिन भी कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
यह भी पढ़ें- काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे बुधवार को वर्किंग डे में भी रामायणम् को देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे हैं और इस मूवी ने अनुमानित 8-10 करोड़ के बीच कारोबार कर लिया है। छुट्टी का समय बीतने के बाद नॉन हॉलिडे में रिलीज के तीन वीक बाद अगर कोई फिल्म इतनी कमाई करती है, तो यकीनन तौर पर ये काबिल-ए-तारीफ माना जाता है।

इसके साथ ही अब रामायणम् पार्ट-1 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 980 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो हिंदी सहित तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं की कमाई को मिलाकर है। इस तरह से अब जल्द ही रणबीर कपूर की रामायणम् घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आ सकती है।
रामायणम् के आगे धुरंधर 2
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अब निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् पार्ट-1 हिंदी सिनेमा की दूसरी फिल्म बन गई है। इससे आगे निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 का नाम शामिल है, जिसने इसी साल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करते हुए नेट 1108 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।