काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?
एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने रामायणम् फिल्म में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।
-1795587169870_m.webp)
तनिषा मुखर्जी का साई पल्लवी पर वार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
साई पल्लवी ने रामायणम् में निभाया सीता का रोल
तनिषा मुखर्जी ने साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग की आलोचना
रणबीर कपूर और यश को लेकर क्या बोलीं काजोल की बहन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी बंपर कमाई का डंका बजाने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामयाणम् (Ramayana) की चर्चा खूब हो रही हैं। इसके अलावा फिल्म कलाकारों की कास्टिंग की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही है। ज्यादा सेलेब्स ने इस मूवी में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।
इस मामले में अब नया नाम बी टाउन एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी का शामिल हो रहा है, जिनको रामायणम् में साई पल्लवी का सीता स्वरूप पसंद नहीं आया है। आइए जानते हैं कि तनिषा ने क्या कहा है-
तनिषा मुखर्जी ने की साई पल्लवी की आलोचना
हाल ही में तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने निर्देशक नीतेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को देखा है। फिल्म को वॉच करने के बाद तनिषा खुद को इसका रिव्यू करने से नहीं रोक पाई हैं और उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें तनिषा मुखर्जी ने साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं और लिखा है-
यह भी पढ़ें- 'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

देर से ही सही, पर आखिरकार मैंने रामायणम् फिल्म देख ली। इस मूवी को लेकर ये मेरी निजी राज और बस इतना कहूंगी कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है। यह तो पूरी तरह से 'राम-मय फिल्म है। रणबीर कपूर का काम वाकई शानदार रहा है। एनिमल में उन्हें पसंद करने के बाद, मुझे लगा था कि शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में नहीं देख पाऊंगी। लेकिन सच बताऊं तो वह एकदम परफेक्ट निकले।
दूसरी तरफ साई पल्लवी बेशक एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन बदकिस्मती से सीता के रोल के लिए वह बिल्कुल भी फिट नहीं लगीं। उनकी वजह से मैं पूरी तरह से कहानी के दृश्यों से अलग सी हो गई। फिल्म के विज़ुअल्स, कहानी और एक्टिंग सब कुछ बहुत-बहुत अद्भुत हैं। रावण के रोल में यश ने अपनी छाप छोड़ी है।
Watching #Ramayana late but finally! Here’s my take ! I just have to say the media is soooo misleading. It is all ram! #RanbirKapoor is outstanding. I thought after I loved him in animal I might not connect him with lord Ram. But OMG! He’s perfect! Also #saipallavi I’m sure is a great actor but unfortunately for me completely miscast as #sita! She disconnects me completely from the visual ! And the visuals story acting are all fantastic! #yash As Ravan is superb! He has surpassed all expectations proving he takes his role to perfection! Both lord Ram and Ravan are played by actors who have embodied their roles to perfection! Ravan is A good match for Ram! A must watch !
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) November 24, 2026
उन्होंने उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया है और साबित कर दिया है कि वह अपने किरदार को एकदम परफेक्शन के साथ निभाते हैं। भगवान राम और रावण, दोनों ही किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स ने अपने रोल को पूरी तरह से जी लिया है। ओवरऑल मेरे हिसाब से एक मस्ट वॉच मूवी है।
मुकेश खन्ना ने भी उठाए सवाल
ये पहला मौका नहीं है, जब किसी सेलेब्स ने रामायमणम् की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं, इससे पहले शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने भी मूवी की कास्टिंग की जमकर आलोचना की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।