विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:53 PM (IST)

हाल ही में साई पल्लवी (Sai Pallavi) के दादा ने रामायणम् (Ramayana) में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर कमेंट किया। अब एक्ट्रेस ने सफाई दी है।

रामायणम् में अपनी परफॉर्मेंस पर बोलीं साई। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायणम् में अपनी परफॉर्मेंस पर बोलीं साई। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर दादा ने किया था कमेंट

  2. दादा के कमेंट पर अब साई पल्लवी ने दी सफाई

  3. साई ने बताया- दादा को कैसी लगी उनकी परफॉर्मेंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी सादगी और मासूमियत के लिए जानी जाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) का रामायणम् (Ramayana) में माता सीता का किरदार निभाना चर्चा का विषय बन गया। हाल ही में, जब उनके दादा ने कहा कि साई ने अभिनय नहीं किया तो कुछ लोगों ने उनके कमेंट को नकारात्मक ढंग से लिया।

अब साई पल्लवी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि रामायणम् में उनकी परफॉर्मेंस देख उनके दादा ने आखिर क्या कहा था जिसे गलत समझा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा का कहने का वो मतलब नहीं था, जिसे समझा गया।

दादा के कमेंट पर साई का रिएक्शन

बिहाइंडवुड्स के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने खुलासा किया कि वास्तव में उनके दादा उन्हें माता सीता के रोल में देखकर काफी खुश हैं और उन्होंने आलोचना नहीं, बल्कि उनकी तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने बताया-

उन्होंने (दादा) ने कहा कि मैंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। उन्हें महसूस हुआ कि भगवान ने मेरे जरिए एक्टिंग की है। मैं जब बच्ची थी, तब से मेरे दादा ये कहते आ रहे हैं। उनका मानना है कि हर बच्चे दैवीय होते हैं और भगवान उनके फॉर्म में धरती पर आते हैं।

sai pallavi as sita

सीता का रोल निभाने के लिए साई ने किए ये काम

साई पल्लवी ने इससे पहले खुलासा किया था कि मेडिटेशन के जरिए उन्होंने माता सीता के रोल के लिए खुद को तैयार किया। वह शूटिंग से पहले प्रार्थना भी करती थी। वह चाहती थीं कि माता सीता उन्हें गाइड करें। फिल्म में पहली बार माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में साई के फाइट सीन पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे।

ramayana sita

रामायणम् ने अब तक कितना कमाया?

रामायणम् पार्ट 1 इन दिनों घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और वो भी सिर्फ दो हफ्तों में। दूसरी ओर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन हो गया है। यह सिलसिला जारी रहा तो उम्मीद है कि यह फिल्म आमिर खान की दंगल (Dangal) का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दंगल ने दुनियाभर में 2000 करोड़ के करीब कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें- Ramayana की सीता ने अगली फिल्म के लिए कटवाए बाल, मां ने देखते ही काट दिया वीडियो कॉल; पूछा - ये विग...

यह भी पढ़ें- Ramayana में साई पल्लवी को योद्धा दिखाने के पीछे क्या है वजह? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।