Ramayana की सीता ने अगली फिल्म के लिए कटवाए बाल, मां ने देखते ही काट दिया वीडियो कॉल; पूछा - ये विग...
साई पल्लवी ने अपनी आगामी फिल्म 'ओम' में आईपीएस अधिकारी के किरदार के लिए अपने बाल कटवाए, जिससे उनके परिवार वाले हैरान रह गए।
-1794886002440_m.webp)
साई पल्लवी ने ओम के लिए कटवाए बाल
HighLights
साई पल्लवी ने 'ओम' फिल्म के लिए बाल कटवाए
IPS अधिकारी के किरदार के लिए बदला अपना लुक
बाल कटवाने पर परिवार का कैसा था रिएक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की आने वाली फिल्म ओम (OM) में अपने किरदार के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने कड़ी मेहनत की है। एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया।
उनके इस फैसले ने उनके परिवार वालों को भी हैरान कर दिया। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया कि अपने किरदार में ढलने के लिए उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस बदलाव को देखकर उनके माता-पिता का रिएक्शन कैसा था।
बता दें कि एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म ओम में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ ममूटी और धनुष भी होंगे। फिल्म के लिए बाल कटवाने के बाद साई पल्लवी की मां का कैसा रिएक्शन था इस बारे में एक्ट्रेस ने बात की।म

किरदार के लिए साई ने लिया फैसला
'बिहाइंडवुड्स' को दिए एक हालिया इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि अगर उनके किरदार की मांग नहीं होती, तो वह कभी अपने बाल नहीं कटवातीं। उन्होंने कहा,'मैंने सिर्फ अपने किरदार के लिए बाल कटवाए। वरना मैं ऐसा फैसला कभी नहीं लेती।'
अभिनेत्री ने अपने माता-पिता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया,'बाल कटवाने के बाद मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल किया। मुझे देखते ही उन्होंने कॉल काट दिया। फिर मैंने अपने पिता को कॉल किया। उन्होंने हैरानी से पूछा, 'पल्लवी, यह विग है, है ना?' जब मैंने उन्हें सच बताया, तो उन्होंने बात मान ली और मेरी मां को भी समझा दिया।'
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने इस फैसले पर कायम रहीं, क्योंकि यह नया लुक उनके किरदार पर बिल्कुल सही बैठता था।

डायरेक्टर ने की साई की तारीफ
निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा,'इस खास किरदार के लिए, यह लुक चुनना बिल्कुल सही फैसला था। फिल्म में हम हीरो के किरदार के हिसाब से कई चीजें करते हैं और इसी तरह साई पल्लवी ने भी इस रोल के लिए अपने बाल कटवाकर एक तरह का त्याग किया है। कहानी के प्रति उनके लगाव ने ही इस बदलाव को मुमकिन बनाया।'
राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसमें ममूटी तथा श्रीलीला भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- 'विजय की तरह राजनीति...' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां
यह भी पढ़ें- एक बार में UPSC पास, बच्ची को दिलाया इंसाफ; कौन हैं मेरिन जोसेफ? जिनसे प्रेरित है साई पल्लवी का IPS ऑफिसर रोल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।