एक बार में UPSC पास, बच्ची को दिलाया इंसाफ; कौन हैं मेरिन जोसेफ? जिनसे प्रेरित है साई पल्लवी का IPS ऑफिसर रोल
साई पल्लवी बड़े पर्दे पर IPS ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। उन्हें IPS की भूमिका में ढालने के लिए ...और पढ़ें

मेरिन जोसेफ से इंस्पायर है साई पल्लवी का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
कौन हैं मेरिन जोसेफ जिनसे प्रेरित है साई पल्लवी का किरदार?
धनुष और ममूटी की फिल्म में IPS ऑफिसर बनीं एक्ट्रेस
डायरेक्टर ने मेरिन जोसेफ की साई पल्लवी को दिखाई फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् (Ramayana) से साई पल्लवी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई। रामायणम् में मां सीता की भूमिका के बाद अब साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक और पावरफुल किरदार निभाने जा रही हैं।
वह फिल्म ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' में एक IPS ऑफिसर बनी हुई हैं, जिसकी तैयारी के लिए उन्हें मेरिन जोसेफ की तस्वीरें दिखाई गई। कौन हैं मेरिन जोसेफ, जिनसे इंस्पायर है साई पल्लवी का IPS ऑफिसर का किरदार, पढ़ें उनके जज्बे की कहानी।
मेरिन जोसेफ बनीं साई पल्लवी की प्रेरणा
इंडियन मास्टरमाइंड की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष-ममूटी और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने बताया कि उन्होंने साई पल्लवी को केरल की IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ की कई तस्वीरें दिखाई थीं, ताकि उन्हें एक पुलिस ऑफिसर जैसा लुक तैयार करने में मदद मिल सके। हालंकि, उन्होंने ये क्लियर किया कि साई पल्लवी का किरदार मेरिन जोसेफ पर पूरी तरह से आधारित नहीं हैं। उनकी तस्वीरें सिर्फ विजुअल रिफरेंस के लिए दिखाई गई थीं।
मेरिन जोसेफ के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने उन्हें एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी बताया। राजकुमार पेरियासामी ने ये भी मेंशन किया कि मेरिन वो ऑफिसर हैं, जिनकी कहानी दर्शकों के लिए जानने लायक हैं।

कौन हैं धाकड़ मेरिन जोसेफ?
20 अप्रेल 1990 में केरल में जन्मीं मेरिन जोसेफ दिल्ली में पली-बढ़ीं हैं। वह केरल कैडर के 2013 बैच की IPS ऑफिसर हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन पूरी करने वाली मेरिन जोसेफ ने एक बार में ही UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और AIR 189 रैंक हासिल की। अपने करियर में मेरिन जोसेफ ने कई बड़ी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।
साल 2017 से 2018 तक वह कोझिकोड में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में कानून व्यवस्था, अपराध रोकने और लापता लोगों से जुड़े मामलों को संभाला। लापता महिलाओ और बच्चों को ढूंढने के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें 'डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कमेंडेशन डिस्क' (DCP) सम्मानित किया गया।

सुलझाया था 13 साल की बच्ची का रेप केस मामला
DGP के सम्मान के बाद मेरिन ने केरल के 13 रेलवे स्टेशवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई और पुलीस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। साल 2018 में उन्होंने बाढ़ के दौरान उन्होंने स्टेट मॉनिटरिंग सेंटर में काम किया। उनके इस योगदान के लिए केरल के मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र भी दिया। उनके सबसे केस में से एक वो है जब उन्होंने 13 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को सऊदी अरब से लेकर आईं और सजा दिलाई। फिलहाल, वह कोझिकोड ग्रामीण में जिला पुलिस प्रमुख के पद पर तैनात हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।