'सीता' के योद्धा रूप पर सवाल, मुकेश खन्ना को 'कैकेयी' ने दिया करारा जवाब? लारा दत्ता बोलीं- 'ऐसी छोटी सोच...'
मुकेश खन्ना ने माता सीता के योद्धा रूप पर सवाल किए थे, जिसे लेकर अब रामायणम् में मां कैकेयी का ...और पढ़ें

साई पल्लवी के सपोर्ट में उतरीं लारा दत्ता/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
मुकेश खन्ना ने रामायणम् में सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाए
लारा दत्ता ने साई पल्लवी के सीता किरदार का बचाव किया
शक्तिमान एक्टर को इनडायरेक्टली सुनाई खरी खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् (Ramayana part 1) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर्स का सेक्शन ऐसा भी है, जो मूवी में साई पल्लवी द्वारा निभाए गए सीता के योद्धा रूप और वन में राक्षसों से लड़ाई करने वाले सीन्स पर कई सवाल उठा रहे हैं।
शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना(mukesh khanna) ने भी मूवी में सीता क युद्ध करने वाले सीन्स को लेकर मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई। अभिनेता ने कहा कि वाल्मीकि की रामायण में भी सीता के युद्ध करने का कोई उल्लेख नहीं है। अब मुकेश खन्ना की आलोचना के बाद रामायणम् में माता कैकेयी का किरदार निभाने वालीं लारा दत्ता ने साई पल्लवी का बचाव करते हुए अभिनेता को बिना नाम लिए करारा जवाब दिया है।
लारा दत्ता ने सीता बनीं साई को किया डिफेंट
एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी को बचाव करते हुए लारा दत्ता (Lara Dutta) ने कहा कि लोगों को बस सिनेमाई अनुभव करना चाहिए। उन्होंने इस बात को भी प्वाइंट आउट किया कि रामायण के बहुत सारे वर्जन हैं। लारा दत्ता के सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाने वालों को ये भी याद दिलाया कि पुराने समय में राजा-महराजाओं के समय में लड़की और लड़का दोनों को ही आर्ट और युद्ध कला में निपुण बनाया जाता था।
लारा दत्ता ने मुकेश खन्ना के बयान के बाद उन पर इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए कहा, "जब आप इस तरह की चीजों को देखते हैं तो कई संभावनाए सामने आते हैं। हन सोचते हैं कि क्या हुआ होगा, क्या होना चाहिए थे वगैरह। यह सोचना कोई अजीब बात नहीं है कि सीता युद्ध कला में प्रशिक्षित हो सकती हैं। खास तौर पर तब, जब एक महिला को ऐसी स्थिति में डाला जाता है। वह कोई असहाय महिला बनकर नहीं रह जाती।"

खुद को डिफेंट करने के लिए कभी तो शस्त्र उठाए होंगे
लारा दत्ता ने आगे कहा, "सीता जैसा किरदार जो 14 साल तक वनवास में रहीं, उन्हें मजबूत होना भी चाहिए। वह किसी न किसी मोड़ पर खुद का बचाव करने के लिए कुछ तो जरूर करेंगी। मुझे ऐसा लगता है कि अपनी छोटी सोच को छोड़ना चाहिए और जो सिनेमैटिक अनुभव मिल रहा है, उसे एन्जॉय करना चाहिए।"
मुकेश खन्ना ने सीता को लेकर दिया था बयान
मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर करते हुए सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाते हुए कहा था, "झांसी की रानी की तरह आजकल की हीरोइनें मार्चो बनकर लड़ती हुई दिखाई जा रही हैं। वह दो राक्षसों से लड़ती हैं, मारती हैं..लात मारती हैं, ये सब सीता जी कर कही हैं। मैं भी इस बात से अचंभित था, जब मैंने लोगों के कमेंट्स पढ़ें। मैंने चेक किया है वाल्मीकि जी की रामायण में ऐसा कुछ नहीं था। मैं भी जितना जानता हूं कि सीता जी ने कभी लड़ाई नहीं की है। वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पत्नी थीं, जिन्होंने सेवा भाव दिखाया, जिन्होंने पति के साथ 14 साल वनवास में रहना स्वीकार किया।

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, "आप सीता जी के बारे में बदलाव करते हुए दिखा रहे हैं कि वो फाइटर हैं? सर वो फाइटर नहीं थीं। अगर वो फाइटर होतीं तो उस समय भी रावण से लड़ सकती थीं। हम बचपन से रामायण देख रहे हैं, आपको शर्म आनी चाहिए आप कोई भी सीन डाल रहे हो।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।