विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana से टक्कर लेने वाली थी Godzilla, अब 8 दिन बाद हिलाएगी रणबीर का सिंहासन? इस तारीख को भारत में होगी रिलीज

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:44 PM (IST)

मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म गॉडजिला माइन जीरो (Godzilla Minus Zero) विदेशों के बाद अब भारत में रिलीज होने वाली है।

भारत में देरी से रिलीज हो रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भारत में देरी से रिलीज हो रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् पर भारी पड़ेगी गॉडजिला माइनस जीरो

  2. नॉर्थ अमेरिका में रामायणम् को कमाई में किया पीछे

  3. रामायणम् के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा निर्मित रामायणम् का दुनियाभर में बज इतना तगड़ा था कि एक मोस्ट एंटीसिपेटेड लाइव एक्शन फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) को पोस्टपोन करना पड़ गया था। 

जापान की फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो पहले भारत में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रामायणम् के चलते मेकर्स को रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पड़ गई थी। खैर, 6 नवंबर न सही, लेकिन अब गॉडजिला माइनस जीरो भारतीय सिनेमाघरों में रामायणम् को टक्कर देने की तैयारी कर चुका है।

भारत में कब रिलीज हो रही गॉडजिला माइनस जीरो?

दरअसल, गॉडजिला माइनस जीरो 8 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट 20 नवंबर को तय की गई है। यह फिल्म पहले ही विदेशों में धमाल मचा रही है। पहले 3 नवंबर को फिल्म जापान में रिलीज गई और फिर 6 नवंबर को अमेरिका समेत बाकी देशों के सिनेमाघरों में पहुंची। अब अगले हफ्ते यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में भी दस्तक दे देगी।

Godzilla

क्या रामायणम् पर भारी पड़ेगी गॉडजिला?

रामायणम् के लिए गॉडजिला माइनस जीरो का आना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। अभी कोई भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में नितेश तिवारी निर्देशित पौराणिक फिल्म को काफी मुनाफा मिल रहा है। अगर गॉडजिला माइनस जीरो आती है तो हो सकता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् के कलेक्शन पर असर पड़े। 

विदेश में रामायणम् से निकली आगे

रामायणम् दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन एक जगह गॉडजिला माइनस जीरो ने इतिहास रच दिया है और यह है नॉर्थ अमेरिका। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 1000 करोड़ के करीब पहुंच गया है, वहीं नॉर्थ अमेरिका में यह फिल्म 15 मिलियन डॉलर (140 करोड़ रुपये) के करीब कारोबार किया है।

godzilla minus zero

कितना है गॉडजिला माइनस जीरो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

वहीं, गॉडजिला माइनस जीरो ने पहले वीकेंड में नॉर्थ अमेरिका में 31.6 मिलियन डॉलर (298 करोड़ रुपये) के करीब बिजनेस करके इतिहास रच दिया है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, गॉडजिला माइनस जीरो ने दुनियाभर में अभी तक टोटल 67 मिलियन डॉलर (630 करोड़) के करीब कमाया है जो रामायणम् के ओवरऑल कलेक्शन से कम है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा 'गॉडजिला', बॉक्स ऑफिस पर माइथोलॉजी और साई-फाई का होगा 'महामुकाबला'

यह भी पढ़ें- ऑस्कर की डिमांड, स्टैंडिंग ओवेशन का सम्मान; रणबीर की Ramayana के लिए खतरा बना 'गॉडजिला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।