विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्कर की डिमांड, स्टैंडिंग ओवेशन का सम्मान; रणबीर की Ramayana के लिए खतरा बना 'गॉडजिला'

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:23 PM (IST)

अपकमिंग विदेशी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो को लेकर इस वक्त फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

रामायण और गॉडजिला माइनस जीरो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण और गॉडजिला माइनस जीरो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. गॉडजिला माइनस जीरो की चर्चा तेज

  2. रामायण के साथ होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

  3. गॉडजिला माइनस जीरो को मिले पॉजिटिव रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। माना जा रहा है कि 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली ये माइथोलॉजिकल फिल्म कमाई के मामले में नया इतिहास रचेगी।

लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रामायाण पार्ट-1 के लिए आगे की राह आसानी नहीं होगी और इसे गॉडजिला माइनस जीरो की चुनौती से गुजरना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि गॉडजिला माइनस जीरो (Godzilla Minus Zero) को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और हालिया प्रीमियर में इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है।

रामायण के लिए खतरा बनी गॉडजिला माइनस जीरो

बात की जाए गॉडजिला माइनस जीरो के बारे में तो ये एक जापानी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखक जापान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर ताकाशी यामाजाकीने किया है, जो इससे पहले साल 2023 में गॉडजिला माइनस वन को बना चुके हैं। ये फिल्म उसी का सीक्वल है। जिसको लेकर फिलहाल फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana का गणित बिगाड़ेगी मेगा बजट फिल्म, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बढ़ेगी मेकर्स की टेंशन?

ramayana (1)

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में न्यूयॉर्क में गॉडजिला माइनस जीरो की स्पेशल प्रीमियर रखा गया है, जिसके देखने बाद फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमाम विदेशी लोग इस मूवी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं और ऑस्कर की डिमांड भी रख रहे हैं। जिसका अंदाजा आप इन ट्वीट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

osca

मालूम हो कि ताकाशी यामाजाकी की गॉडजिला माइनस वन ऑस्कर विजेता रही है और अब इसके सीक्वल को भी लेकर ऐसा बज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि गॉडजिला माइनस जीरो जापानी फिल्म प्रोडक्शन हाउस टोहो (TOHO) स्टूडियो द्वारा बनाई गई गॉडजिला फ्रैंचाइजी की 39वीं फिल्म है। 

जिस तरह से फिलहाल गॉडजिला माइनस जीरो को लेकर क्रेज नजर आ रहा है, उससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मूवी अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी रामायण के लिए खतरा बन सकती है। 

दीवाली पर होगा महाक्लैश 

गौर किया जाए गॉडजिला माइनस जीरो की रिलीज डेट के बारे में तो 6 नवंबर 2026 को इस मूवी को जापानी सहित अन्य कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर दीवाली पर गॉडजिला माइनस जीरो का क्लैश रामायाण के साथ होगा, जो विदेशों में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- तय समय से पहले ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana, गॉडजिला माइनस जीरो से घबराए मेकर्स?