विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:31 PM (IST)

रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखने के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की रेस में भी शामिल हो रही है। हाल ही में नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 2 कैटेगरी में एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल किया गया। 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल हुई रामायणम्/ फोटो- इंस्टाग्राम

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल हुई रामायणम्/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् ने गोल्डन ग्लोब 2027 की रेस में एंट्री ली

  2. 'बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा' कैटेगरी में फिल्म हुई शॉर्टलिस्ट

  3. 'नॉन इंग्लिश लैंग्वेज' फिल्म में भी ड्यून 3 से टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायणम् (Ramayana Part 1) विश्वभर में सफलता का एक नया इतिहास लिख रही है। सोमवार को ही मूवी को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स क्रिटिक्स च्वाइस में दो अलग कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब इसके बाद रणबीर-यश की मेगा बजट मूवी ने वैश्विक स्तर पर एक और नया मुकाम हासिल किया है।

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी 4 हजार करोड़ की रामायणम् ने ऑफिशियली 84वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards 2027) की रेस में एंट्री मार ली है। रणबीर कपूर की रामायणम् जिन दो मुख्य कैटेगरी के लिए एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल हुई है, वहां मूवी का मुकाबला ड्यून पार्ट 3 और स्पाइडर-मैन जैसी बड़ी फिल्मों से होने वाला है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2027 में 2 कैटेगरी में की गई सबमिट

भारतीय महाकाव्य रामायणम् को 'बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा' और 'बेस्ट मोशन पिक्चर-नॉन इंग्लिश लैंग्वेज' कैटेगरी में सबमिट किया गया है, जो मूवी के लिए इंटरनेशनल लेवल पर एक अहम पड़ाव है। वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डन ग्लोब के मेंबर्स को भेजी गई 88 फिल्मों में रामायणम् का नाम भी शामिल है, जिसे बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा कैटेगरी में सबमिट किया गया है।

मूवी को सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म के तहत लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और यश का नाम मेल लीड के तौर पर चुना गया। नितेश तिवारी को डायरेक्टर के तौर पर क्रेडिट दिया गया, जबकि श्रीधर राघवन का नाम स्क्रीनप्ले के लिए लिस्ट में दिया गया। 

Untitled Design - 2026-11-17T182403.507

बेस्ट मोशन पिक्चर-नॉन इंग्लिश लैंग्वेज में भी बनी दावेदार

रामायणम् को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2027 के लिए बेस्ट मोशन पिक्चर-नॉन इंग्लिश लैंग्वेज के 42 दावेदारों की लिस्ट में भी शामिल किया गया है, जहां इसे 'इंडियन ड्रामा' के तौर पर प्रेजेंट किया गया। इस कैटेगरी में भी नितेश तिवारी-रणबीर सबको सेम क्रेडिट ही दिया गया। हालांकि, ए.आर.रहमान के कंपोज किए गए म्यूजिक को 'बेस्ट ओरिजिनल स्कोर' की 100 फिल्मों या 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' के 51 गानों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

ड्यून पार्ट 3 से इस कैटेगरी से डायरेक्ट टक्कर

84वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की एलिजिबलिटी लिस्ट में सात कैटेगरी में अलग-अलग फिल्मों को शामिल किया गया है। ये कैटेगरी 'बेस्ट मोशन पिक्चर-ड्रामा', 'बेस्ट मोशन पिक्चर- म्यूजिकल और कॉमेडी, बेस्ट एनिमेटेड फीचर', 'बेस्ट मोशन पिक्चर- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट शामिल है।

panchayat  (12)

'स्पाइडरम-मैन: ब्रांड न्यू डे' को जहां 'बेस्ट मोशन पिक्चर-म्यूजिकल और कॉमेडी' ड्रामा कैटेगरी में शामिल किया गया, जिसमें
टॉम हॉलैंड मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा 'ड्यून-पार्ट थ्री' (Dune Part Three) को उन 88 बेस्ट मोशन पिक्चर-ड्रामा कैटेगरी' में शामिल किया गया, जिसमें रामायण का नाम भी शामिल है। रणबीर कपूर की मूवी का सीधा मुकाबला ड्यून पार्ट 3 के साथ है, जिसमें टिमोथी चालमेट लीड रोल में है। ये सिर्फ एलिजिबिलिटी लिस्ट है, लेकिन ये नॉमिनेशन में शामिल होगी ये वक्त के साथ पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh एक्टर को पहुंचा Sunny Deol का फोन, Ramayana में 'बजरंग बली' का किरदार निभाने से पहले बोली ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।