विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की बड़ी सफलता, Critics Choice Awards 2026 में दो कैटेगरी में हुई शॉर्टलिस्ट; हॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:23 AM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर एक और सक्सेस हासिल की है। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड 2026 में रामायणम् को हॉलीवुड फिल्मों के साथ दो अलग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया। 

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड 2026 में दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई रामायणम्/फोटो- इंस्टाग्राम

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड 2026 में दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई रामायणम्/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. द ओडिसी-ड्यून पार्ट 3 से रामायणम् की टक्कर

  2. क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड 2026 के लिए हुई शॉर्टलिस्ट

  3. दो अलग कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट में रामायणम् को मिली जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली रामायणम् (Ramayana Collection) एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर स्टारर मूवी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है, तो वहीं अब रामायणम् पार्ट 1 ने अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की दौड़ में भी भारत का परचम लहरा दिया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा-बजट फिल्म को प्रतिष्ठित 32वें क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स (Critics Choice Awards) की शॉर्टलिस्ट में शामिल किया गया। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड में जिन दो कैटेगरी में मूवी शामिल हुई है, उसमें रामायणम् की टक्कर दो सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के साथ होने वाली है। कौन सी हैं वो दो कैटेगरी, जिसके लिए रामायणम् हुई शॉर्टलिस्ट, चलिए बताते हैं।

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स में द ओडिसी के साथ टक्कर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् को 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' और 'बेस्ट स्टंट डिजाइन' कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्रिटिक्स च्वाइस एसोसिएशन (CCA)ने सोमवार को इन कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की घोषणा की,जिसमें रामायणम् को प्रमुख हॉलीवुड फिल्मों के साथ जगह दी गई है।

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में रामायणम् का मुकाबला ड्यून पार्ट 3, क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी, गॉडजिला माइनस जीरो, प्रोजेक्ट हेल मैरी, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे और वाइल्डवुड के साथ है। इसके अलावा बेस्ट स्टंट डिजाइन की शॉर्टलिस्ट में रामायणम् ने जिन हॉलीवुड फिल्मों के साथ अपनी जगह पक्की की है, उनमें 'द ओडिसी', 'ड्यून पार्ट 3', 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'जैकैस: बेस्ट एंड लास्ट' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

Screenshot 2026-11-25 091241

VFX के लिए रिलीज से पहले सराही गई थी रामायणम्

इंटरनेशनल मार्केट में रामायणम्: राइज ऑफ अ लीजेंड के नाम से मशहूर हुई फिल्म को उसके VFX के लिए क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी सराहा था। टेक्निकली मूवी को रिच बनाने का पूरा श्रेय डैन ग्लास को दिया गया। किसी भी मूवी को शॉर्टलिस्ट करना क्रिटिक्स का शुरूआती चरण है। अभी मूवी नॉमिनेशन लिस्ट तक अपनी जगह बना पाती है या फिर नहीं, इसके लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा।

Screenshot 2026-11-25 091241

आपको बता दें कि नॉमिनेटिंग कमेटी ने 12 टेक्निकल कैटेगरी में 144 स्लॉट्स के लिए दुनियाभर से 59 फिल्मों को चुना है। जिसमें सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर एंड मेकअप, विजुअल इफेक्ट्स, ओरिजिनल स्कोर, ओरिजिनल सॉन्ग, कास्टिंग, एन्सेम्बल और स्टंट डिजाइन और साउंड शामिल हैं। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी शॉर्टलिस्ट में सबसे आगे है, क्योंकि फिल्म ने 12 में से 11 कैटेगरी में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- 20वें दिन 'बजरंग बली' की कृपा से Ramayana के हाथ लगा 'खजाना', मंगलवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- 20वें दिन Ramayana की रफ्तार हुई और तेज, मंगलवार को Ranbir Kapoor की फिल्म ने किया छप्परफाड़ कलेक्शन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।