विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20वें दिन 'बजरंग बली' की कृपा से Ramayana के हाथ लगा 'खजाना', मंगलवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:27 AM (GMT+05:30)

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बेहद करीब है।

दुनियाभर में कितना हुआ रामायण का कलेक्शन

दुनियाभर में कितना हुआ रामायण का कलेक्शन

HighLights

  1. 5 नवंबर को रिलीज हुई थी रामायण

  2. जल्द 2000 करोड़ पार रुपये का आंकड़ा करेगी पार

  3. फिल्म ने यश ने निभाया है रावण का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने राम और यश (Yash) ने रावण का किरदार निभाया है।

फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुई थी और तब से ये लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। 20वें दिन भी इसकी रफ़्तार बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दीवाली वीक का इसे भरपूर फायदा मिला और दूसरे और तीसरे दिन की कमाई 48.05 करोड़ और 69.80 करोड़ रुपये रहा।

कितनी थी पहले दिन की कमाई?

इस हिसाब से पहले हफ्ते फिल्म ने 564.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते इसकी कमाई 299.15 करोड़ रुपये रही। इसी के साथ 20वें दिन 17.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने तीसरा हफ्ता 109.20 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म किया।

Ramayana (21)

इस हिसाब से 20 दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपये हो गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,162.15 करोड़ रुपये पर आकर खत्म हुआ।

दुनियाभर में कितना हुआ रामायण का कलेक्शन?

वहीं बात करें दुनियाभर में इसकी कमाई की तो फिल्म ने ओवरसीज 573.00 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 20 दिनों में अब तक 1735.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कमाई के मामले में अगर रामायण दुनियाभर में इसी तरह कलेक्शन करती रही तो बहुत जल्द ये दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

Ramayana (16)

रामायण को नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भगवान राम की यात्रा, उनके वनवास, रावण द्वारा सीता के अपहरण और उसके बाद अच्छाई और बुराई की ताकतों के बीच होने वाले युद्ध को दर्शाती है।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस इसकी एक्शन टीम का हिस्सा हैं। फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 20वें दिन Ramayana की रफ्तार हुई और तेज, मंगलवार को Ranbir Kapoor की फिल्म ने किया छप्परफाड़ कलेक्शन

यह भी पढ़ें- 1700 करोड़ पार पहुंची Ramayana, सोमवार को 'भोलेनाथ' की कृपा से हुई नोटों की बारिश; खतरे में धुरंधर 2 का सिंहासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।