विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: लौट आया पुष्पाराज! छावा की दहाड़ के बीच वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 पर जमकर बरसे नोट

Published: Tue, 18 Feb 2025 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2025 01:55 PM (IST)

Pushpa 2 Total Worldwide Collection अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर मूवी पुष्पा 2 की रिलीज को लंबा वक्त बीत गया ...और पढ़ें

पुष्पा 2 कलेक्शन की फाइनल रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
पुष्पा 2 कलेक्शन की फाइनल रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 ने किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन
  2. अब तक दुनियाभर में पुष्पा 2 की बंपर कमाई
  3. छावा की रिलीज के बाद भी नहीं रुका पुष्पाराज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa The Rule Worldwide Collection: साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की परिभाषा बदलकर रख दी। देश और विदेश में अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 की कामयाबी का शोर कुछ इस कदर मचा, जो रिलीज के 2 महीने बाद भी कायम है। 

अब मेकर्स की तरफ से पुष्पा पार्ट 2 के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की फाइनल रिपोर्ट पेश की गई है, जो इस मूवी के धमाकेदार प्रदर्शन की गवाही दे रही है। इन आंकड़ों को देखकर यकीनन विक्की कौशल स्टारर छावा (Chhaava) के मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है। 

पुष्पा 2 ने दुनियाभर में की कुल इतनी कमाई

5 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस आधार पर देखा जाए तो अब तक पुष्पा पार्ट 2 की रिलीज को 2 महीने से अधिक का वक्त गुजरा गया है, इसके बावजूद पुष्पा द रूल की कमाई की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब इस चर्चा और अधिक बढ़ाने का काम मेकर्स की तरफ से दोबारा कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा 1 देखकर मुंह पर उल्टी करेंगे', प्रोड्यूसर ने Allu Arjun की मूवी को लेकर कही थी घटिया बात

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

18 फरवरी यानी आज पुष्पा 2 फिल्ममेकर्स की तरफ से मूवी के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जिसके आधार पर पुष्पा 2 ने दुनियाभर में ग्रॉस 1871 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

मेकर्स ने लिखा है कि-  कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और कई रिकॉर्ड बनाते हुए पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा की सबसे हिट मूवीज की सूची में शुमार हो गई है। वास्तिवक जिस तरह से पुष्पा द रूल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर ओवरसीज कमाई के मामले में बवंडर मचाया है, वो अन्य किसी मूवी ने नहीं करके दिखाया है। 

भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा की तरफ से सबसे अधिक कारोबार करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। टॉप 5 इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट इस प्रकार हैं- 

  • दंगल (Dangal)- 2024 करोड़

  • पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 1871 करोड़

  • बाहुबली 2 (Baahubali 2)- 1742 करोड़

  • आर आर आर (RRR)- 1251 करोड़

  • केजीएफ 2 (KFG 2)- 1176 करोड़

ये वो 5 मूवीज हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में वर्ल्ड लेवल इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है। 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: 1800 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2' कहां हुई फ्लॉप? 10 करोड़ के लिए भी तरसी