विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 Collection: 1800 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2' कहां हुई फ्लॉप? 10 करोड़ के लिए भी तरसी

Published: Tue, 11 Feb 2025 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2025 10:40 AM (IST)

Pushpa 2 Box Office अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने देश और विदेश तक अपनी धमाकेदार कमाई ...और पढ़ें

पुष्पा 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
पुष्पा 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इस भाषा में निकल गया पुष्पा 2 का तेल
  2. 10 करोड़ का कलेक्शन करने में रही नाकाम
  3. दुनियाभर में बजा पुष्पा की कमाई का डंका

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Collection Till Now: फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचाने के बाद अब शांत हो गई है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर इस मूवी के कमाई के लेटेस्ट आंकड़े भी आना बंद हो गए हैं। अब पुष्पा- द रूल के टोटल कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

दुनियाभर में 1800 से करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली पुष्पा पार्ट 2 एक भाषा में बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। क्योंकि उस भाषा में ये मूवी 10 करोड़ का बिजनेस करने में फेल रही है। आइए इस मामले को डिटेल्स में जानते हैं।

इस भाषा में फ्लॉप रही पुष्पा 2

मूलरुप से तेलुगु भाषा की फिल्म होने के नाते पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में धमाकेदार कलेक्शन कर वाहवाही लूटी। फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हिंदी भाषा की कमाई का करीब 65 प्रतिशत भागीदारी रही। जबकि तेलुगु में भी इस मूवी ने बमफाड़ इनकम की।

ये भी पढ़ें- Allu Arjun ने Pushpa 2 के लिए Chhaava के मेकर्स से की थी ये खास अपील, 100 किलो हो गया था Vicky Kaushal का वजन

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

लेकिन कन्नड़ भाषा ऐसी रही, जिसमें पुष्पा 2 फ्लॉप रही और 10 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकी। सैकनिल्क के आधार पर फिल्म के सभी भाषाओं के आधार पर टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। 

    भाषा    कलेक्शन
   तेलुगु   341.32 करोड़
   हिंदी   811.94 करोड़
   तमिल   58.56 करोड़
   मलयालम   14.15 करोड़
   कन्नड़   7.77 करोड़
   टोटल    1233.73 करोड़

कमाई के इस ग्राफ को ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि कन्नड़ को छोड़कर बाकी भाषाओं में पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन से गर्दा उड़ा दिया।

हिंदी में सबसे अव्वल रही पुष्पा 2

एक साउथ फिल्म होने के नाते हिंदी भाषा में पुष्पा 2 को अधिक सफलता मिली है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में पुष्पा पार्ट 2 एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी वर्जन में सबसे अधिक 800 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई के मामले में पुष्पा 2 नंबर इंडियन मूवी भी बनी है। 

वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने कुल 1850 करोड़ के आस-पास कारोबार किया है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की दंगल का दुनियाभर में 2000 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे रह गई।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 का ये सपना 62 दिनों में भी नहीं हुआ पूरा, इतने करोड़ पर बंद हुआ खाता