Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panipat Box Office Collection: 3 हफ़्तों में 35 करोड़ भी नहीं जुटा सकी 'पानीपत', 'पति पत्नी और वो' हुई हिट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 27 Dec 2019 07:33 PM (IST)

    Panipat Box Office Collection इन दोनों ही फ़िल्मों को तीसरे हफ़्ते में दबंग 3 की चुनौती का सामना करना पड़ा है। चौथे हफ़्ते में गुड न्यूज़ की चुनौती भी बढ़ गयी है।

    Panipat Box Office Collection: 3 हफ़्तों में 35 करोड़ भी नहीं जुटा सकी 'पानीपत', 'पति पत्नी और वो' हुई हिट

    नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर की फ़िल्म पानीपत साल 2019 की सबसे बड़ी असफलताओं में शामिल हो चुकी है। यह मेगा बजट फ़िल्म रिलीज़ के 3 हफ़्तों में 35 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं जुटा सकी। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फ़िल्म पानीपत 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। इसके साथ पत्नी पत्नी और वो रिलीज़ हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी रकम जुटा ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान ख़ान की फिल्म दबंग 3 की रिलीज़ के साथ 20 दिसम्बर को पानीपत का तीसरा हफ़्ता शुरू हुआ था। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 11 लाख का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 23 लाख और 32 लाख का कलेक्शन किया था।

    सोमवार को फ़िल्म ने 15 लाख, मंगलवार को 18 लाख और बुधवार को 29 लाख का कलेक्शन किया था। गुरुवार को 15 लाख के कलेक्शन के साथ पानीपत ने तीसरे हफ़्ते में सिर्फ़ 1.43 करोड़ ही जुटाए। दूसरे हफ़्ते में पानीपत ने 6.28 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि पहले हफ़्ते में फ़िल्म को 25.68 करोड़ मिले थे। तीन हफ़्तों बाद पानीपत का नेट कलेक्शन 33.39 करोड़ हो चुका है।

    पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फ़िल्म में अर्जुन कपूर, कृति सनोन और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई पति पत्नी और वो ने तीसरे हफ़्ते में 7.96 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 70 लाख जुटाए थे, जबकि शनिवार को 1.20 करोड़ और रविवार को 1.50 करोड़ जमा किये थे।

    सोमवार को फ़िल्म ने 95 लाख का कलेक्शन किया था। मंगलवार को 1.03 करोड़ और बुधवार को 1.80 करोड़ जुटा लिये थे, जबकि गुरुवार को फ़िल्म ने 78 लाख बटोरे थे। इससे पहले पति पत्नी और वो ने पहले हफ़्ते में 55.97 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में 20.63 करोड़ जमा किये थे। तीन हफ़्तों बाद पति पत्नी और वो 84.56 करोड़ जमा कर चुकी है। 

    इन दोनों ही फ़िल्मों को तीसरे हफ़्ते में दबंग 3 की चुनौती का सामना करना पड़ा है। चौथे हफ़्ते में गुड न्यूज़ की चुनौती भी बढ़ गयी है।