विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के किंग बने धनुष, OM ने 'रामायणम्' की तरह 3 दिन में कर डाला धुआंधार कलेक्शन

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:51 PM (GMT+05:30)

साउथ सुपरस्टार धनुष की लेटेस्ट फिल्म ओम ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। 

ओम मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओम मूवी कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड ओम ने किया शानदार प्रदर्शन

  2. धनुष की मूवी ने तीन दिन में कर डाली बंपर कमाई

  3. ममूटी और धनुष की फिल्म ने किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कारा की सफलता के बाद अभिनेता धनुष लेटेस्ट फिल्म ओम (OM) के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अब तक ओम को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से ये मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। 

इसी वजह से कमाई के मामले में धनुष की ओम ने अपनी छाप छोड़ी और रामायणम् की तरह धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के ओपनिंग वीकेंड तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। आइए जानते हैं कि ओम का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ है। 

ओम ने की बंपर कमाई 

शुक्रवार को धनुष और ममूटी स्टारर ओम को थिएटर्स में रिलीज किया गया है। माना जा रहा था कि बॉलीवुड फिल्म रामायमण् के आगे ओम कमाई के मामले में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। लेकिन ओम ने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है और धांसू कलेक्शन करके दिखाया है। मेकर्स की तरफ से ओम के कलेक्शन की ताजा डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। 

यह भी पढ़ें- Ramayana की टेंशन बनी धनुष की Om! दूसरे कमाई के मामले में टॉपर निकली नई साउथ फिल्म

OM BOX OFFICE COLLECTION (1)

जिसके आधार पर धनुष की इस नई फिल्म ने रिलीज के पहले दिन में पूरी दुनिया में कमाई के मामले में 101 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर ओम ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और ये साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम है तो चाहे सिनेमाघरों में कितनी भी बड़ी फिल्म पहले से क्यों न चल रही है, नई मूवी अपनी जगह बना लेती है। 

इस तरह से अब ओम धनुष के एक्टिंग करियर की एक और ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने ग्लोबली 100 से अधिक करोड़ का बिजनेस किया है। 

धनुष की फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज

भारत के अलावा विदेशों में भी धनुष की ओम को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। यही कारण है कि ये फिल्म ग्लोबली कमर्शियल तौर पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सफल हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों भी ओम कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ती हुई नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन धनुष की 'OM' ने दी Ramayana को कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।