पहले ही दिन धनुष की 'OM' ने दी Ramayana को कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग
OM Movie Day 1 Box Office Collection: धनुष की हालिया जासूसी थ्रिलर ओ.एम. ऑपरेशन मोल ने पहले ही दिन धांसू कलेक्शन कर लिया है।

धनुष की फिल्म OM का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
धनुष की फिल्म ने रामायणम् को छोड़ा पीछे
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धनुष का राज
20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, दूसरी तरफ धनुष की जासूसी थ्रिलर ओ.एम: ऑपरेशन मोल (O.M: Operation Mole) ने आते ही धमाका कर दिया है।
धनुष की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म OM पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) के साथ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन एक्टर ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया।
अब 20 नवंबर को स्पाई थ्रिलर OM ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है और फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तीन भाषाओं में रिलीज हुई धनुष की OM ने पहले दिन कितना कमाया है? यहां जानिए...
धनुष की फिल्म की धांसू ओपनिंग
OM मूवी बड़े पर्दे पर तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल भाषा में कमाया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अभी तक करीब 5,642 शोज में दिखाई जा चुकी OM ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के पार है।
फिल्म का कलेक्शन तमिल में सबसे ज्यादा और हिंदी में सबसे कम रहा।
- तमिल- 9.58 करोड़ रुपये
- तेलुगु- 3.09 करोड़ रुपये
- हिंदी- 30 लाख रुपये

क्या रामायणम् पर भारी पड़ी OM?
इस वक्त रणबीर कपूर की रामायणम् बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में से एक है, लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन 16वें दिन यानी आज सबसे कम रहा। शुरुआती आंकड़ों में अभी तक फिल्म ने सिर्फ 10.24 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कारोबार हिंदी में सबसे ज्यादा रहा, वहीं तमिल में 82 लाख और तेलुगु में सिर्फ 31 लाख रुपये का ही कलेक्शन हुआ। कन्नड़ में फिल्म ने 80 लाख रुपये कमाए हैं।
शुरुआती आंकड़ों में तो रामायणम्, धनुष की फिल्म OM से पिछड़ गई है। अब देखते हैं कि वीकेंड में कौन बाजी मारता है।
यह भी पढ़ें- हिंदी फिल्मों का गणित बिगाड़ेगी धनुष की OM-Chapter 1, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?
यह भी पढ़ें- OM X Review: रोंगटे खड़े कर देगा धनुष की मूवी का ट्विस्ट, रामायणम् के बाद फिर छाईं Sai Pallavi; दर्शकों का फैसला