एक्स-ससुर की फिल्म से नहीं टकराएगी Dhanush की Om: Chapter 1, इस बेहद खास वजह से एक्टर ने लिया फैसला
धनुष ने अपनी आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' की रिलीज डेट टाल दी है ताकि यह रजनीकांत की 'जेलर 2' से न टकराए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 (Om: Chapter 1) की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी।
अक्टूबर में रिलीज हो रही थीं दोनों फिल्में
एक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा डिसीजन उन्होंने रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है। दरअसल धनुष की फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट 15 अक्टूबर थी जोकि रजनीकांत की जेलर 2 से सिर्फ एक दिन पहले रिलीज होने वाली थी।
-1790239477729.webp)
अब एक्टर का कहना है कि वो रजनीकांत की फिल्म से कॉम्पटीशन नहीं करना चाहते हैं। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धनुष ने लिखा,'ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज़ की तारीख बदलना अपने आप में एक चुनौती भरा काम है।'
एक्टर ने शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट
'हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर जिन्हें हम सभी सालों से पसंद करते और मानते आए हैं। उनकी फ़िल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, यानी हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले। उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हुए, हमने अपनी फिल्म 'ओम' की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।'
#OM https://t.co/tK5f6bigTo
— Dhanush (@dhanushkraja) September 23, 2026
धनुष ने यह भी साफ किया कि 'ओम: चैप्टर 1' इस साल दिवाली के दौरान रिलीज नहीं होगी। इस त्योहार के लिए सूर्या की फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है, और एक्टर ने कहा कि उनकी टीम पहले से तय तारीख का सम्मान करती है।
ओम में कौन-कौन सितारे आएंगे नजर
'ओम: चैप्टर 1' में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी हैं।
यह फिल्म 2019 में आई फिल्म 'पेरन्बु' के बाद ममूटी की तमिल सिनेमा में वापसी है। साथ ही, यह लंबे समय के बाद नसीरुद्दीन शाह की भी तमिल सिनेमा में वापसी होगी। उनकी पिछली तमिल फिल्म 'हे राम' थी, जो 2000 में रिलीज़ हुई थी और जिसमें कमल हासन और शाहरुख खान ने काम किया था।
