विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OM X Review: रोंगटे खड़े कर देगा धनुष की मूवी का ट्विस्ट, रामायणम् के बाद फिर छाईं Sai Pallavi; दर्शकों का फैसला

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:03 PM (IST)

रामायणम् के बाद साई पल्लवी साउथ एक्टर धनुष और ममूटी के साथ तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ.एम: ऑपरेशन मोले' के साथ लौटीं हैं। सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को पसंद आई या नहीं, इस पर उन्होंने फैसला सुना दिया है। 

OM फिल्म पर दर्शकों ने सुनाया फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

OM फिल्म पर दर्शकों ने सुनाया फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. साई पल्लवी-धनुष की OM हुई थिएटर्स में रिलीज

  2. रामायणम् के बाद फिर साई पल्लवी ने मनवाया अभिनय का लोहा

  3. धनुष की एक्शन फिल्म में इंटरवल ट्विस्ट ने बढ़ाई दर्शकों की बेताबी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् में सीता बनकर छाईं साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर धमाका करने के लिए लौट चुकी हैं। साउथ सुपरस्टार धनुष और ममूटी के साथ उनकी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ एम: ऑपरेशन मोले' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म में साई पल्लवी ने IPS ऑफिसर का किरदार निभाया है। रामायणम् के बाद क्या एक्ट्रेस का ये नया रोल भी दर्शकों को भाया? क्या कहानी लोगों को थिएटर्स तक खींचकर लाने में सफल हुई या नहीं, इस पर अब दर्शकों ने अपना फैसला सुना दिया है।

दर्शकों को कैसी लगी O.M. की कहानी?

धनुष और साई पल्लवी की फिल्म 'ओ.एम. ऑपरेशन मोले' को देखने के बाद लोग मूवी की कहानी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी के अभिनय को भी दर्शकों ने शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा, "ओ.एम ऑपरेशन मोलट का पहला हाफ इंटरवल तक बहुत ही शानदार है। ममूटी-धनुष, साई पल्लवी और श्रीलीला सबकी परफॉर्मेंस बहुत ही बेहतरीन है। हालांकि, असली सुपरस्टार राजकुमार पेरियासामी हैं।"

Screenshot 2026-11-20 125526

दूसरे यूजर ने लिखा, "फिल्म का पहला हाफ बहुत ही साफ और इंगेजिंग हैं। जहां फिल्म का इंटरवल हुआ है, वो बहुत ही हैरान करने वाला है।"

Screenshot 2026-11-20 125603

एक अन्य यूजर ने लिखा, "शानदार कास्टिंग है। धनुष ने शाइन किया है। साई पल्लवी रोल में एकदम फिट हैं। ममूटी ने सधी हुई एक्टिंग की है। नसीरुद्दीन की भूमिका का ढंग से इस्तेमाल नहीं हुआ है। बैकग्राउंड म्यूजिक, कैमरा वर्क बहुत ही शानदार है। बस इंटरवल को थोड़ा ज्यादा खींचा है। कहानी को डिटेल में बताया है, लेकिन मूवी में कई जगहों पर जज्बात मिसिंग हैं।"

Screenshot 2026-11-20 125638

साई पल्लवी ने IPS ऑफिसर बन जीता दिल

एक अन्य यूजर ने लिखा, "राजकुमार पेरियासामी की एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें धनुष ने गंभीर सीन्स में बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। साई पल्लवी का किरदार शानदार है, जिसमें ममूटी की प्रेजेंस ने भी चार चांद लगा दिए हैं। धनुष, साईं और ममूटी की एक्टिंग, सिंगल शॉट सीक्वेंस और इंटरवल काफी सधा हुआ था। बस फिल्म की लंबाई थोड़ी कम हो सकती थी। कुल मिलाकर यह देखने लायक थ्रिलर फिल्म है।"

Screenshot 2026-11-20 125715

सुबह का शो देखकर निकले एक और दर्शक ने लिखा, "ओ.एम का फर्स्ट हाफ अच्छा है। स्क्रीनप्ले को बेहतरीन तरीके से लिखा गया है, सिर्फ श्रीलीला का जो सीक्वेंस है उसमें कमी है। ममूटी-धनुष और साई पल्लवी ने बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। साईं अभ्यंकर का बैकग्राउंड म्यूजिक एक नंबर है। कहानी में इमोशनल ट्विस्ट बहुत ही बढ़िया हैं।"

Screenshot 2026-11-20 125750

रिलीज से पहले कर लिया था इतना बिजनेस

ओ.एम: ऑपरेशन मोले की रिलीज से पहले ही मूवी का रिस्पांस बहुत अच्छा था। फिल्म ने 16 लाख की टिकट बिक्री के साथ 24 करोड़ का प्री-रिलीज कलेक्शन किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी पहले दिन लगभग 35 से 40 करोड़ की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लेगी।

यह भी पढ़ें- 'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- 14वें दिन Ramayana पर हुई प्रभु 'श्री राम' की कृपा, रणबीर की फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 1500 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।