विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की टेंशन बनी धनुष की Om! दूसरे कमाई के मामले में टॉपर निकली नई साउथ फिल्म

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:38 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार धनुष की लेटेस्ट फिल्म ओम ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

ओम की बंपर कमाई (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओम की बंपर कमाई (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दूसरे दिन ओम ने की बंपर कमाई

  2. अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

  3. धनुष और ममूटी की नई फिल्म ओम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस शुक्रवार नई फिल्म के तौर पर साउथ सुपरस्टार धनुष की लेटेस्ट फिल्म ओम को रिलीज किया गया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, उसी के हिसाब से ओम कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस (Om Box Office Collection) पर प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। 

ममूटी और धनुष स्टारर ओम को कमर्शियल तौर पर अच्छी शुरुआत मिली है और दूसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है, जिससे कहीं न कहीं रामायणम् की टेंशन बढ़ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं- 

ओम ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

धनुष की ओम को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थीं। वैसे तो इस मूवी को 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन रजनीकांत की जेलर 2 संग क्लैश से बचने के लिए ओम को 20 नवंबर की रिलीज डेट मिली। अब जब ये फिल्म आ गई है, तो कमाई के मामले में इसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे ओम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस 15 करोड़ से अधिक की कमाई है।

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन धनुष की 'OM' ने दी Ramayana को कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग

OM BOX OFFICE COLLECTION

अब दो दिन में इंडिया में धनुष की इस मूवी का नेट कलेक्शन 33 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके अलावा गौर किया जाए ओम के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह दो दिन के भीतर 60 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिस तरह से अभी ये मूवी कमाई कर रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि ओम ओपनिंग वीकेंड तक ग्लोबली 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। 

  • पहला दिन- 18.10 करोड़ 

  • दूसरा दिन- 15.40 करोड़

  • टोटल- नेट कलेक्शन- 33.50 करोड़  और वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 60.90 करोड़

मालूम हो कि ओम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणबीर कपूर की रामायणम् को टक्कर देने की कोशिश की है। लेकिन जो क्रेज और जिस तरह की कमाई फिलहाल रामायणम् पार्ट-1 की चल रही है, उसको रोक पाना मुश्किल ही नहीं ओम के लिए नामुमकिन होगा।

13 साल बाद लौटी धनुष और ममूटी की जोड़ी

मालूम हो कि फिल्म ओम के जरिए धनुष और वेटरन साउथ एक्टर ममूटी की जोड़ी 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी लौटी है। ओम से पहले आखिरी बार ये दोनों कलाकार मलायलम सिनेमा की कॉमेडी फिल्म कम्मथ एंड कम्मथ (2013) में एक साथ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- Ramayana की सीता ने अगली फिल्म के लिए कटवाए बाल, मां ने देखते ही काट दिया वीडियो कॉल; पूछा - ये विग...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।