विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Main Atal Hoon के साथ शुक्रवार को पर्दे पर उतरेगी राम जन्मभूमि की संघर्ष गाथा, 'द बीकीपर' भी ठोकेगी ताल

Published: Thu, 18 Jan 2024 08:22 PM (IST)

Movies In Cinemas साल 2024 का तीसरे शुक्रवार को सबसे बड़ी हिंदी रिलीज मैं अटल हूं ही है जिसमें पंकज ...और पढ़ें

Movies in cinemas this Friday. Photo- X
Movies in cinemas this Friday. Photo- X

HighLights

  1. मैं अटल हूं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है
  2. हॉलीवुड फिल्म द बीकीपर में जेसन स्टेथम लीड रोल में हैं
  3. मेरी क्रिस्मस की इस शुक्रवार बढ़ जाएंगी चुनौतियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Movies in Cinema This Friday: हिंदी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की शुरुआत ठंडी रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस समीक्षकों को तो अच्छी लगी, पर दर्शक सिनेमाघरों तक जाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।

12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म छह दिनों में 10 करोड़ के आसपास ही कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि अंधाधुन के रास्ते को फॉलो करते हुए मेरी क्रिसमस पहले हफ्ते में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। बहरहाल, इस हफ्ते अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक समेत कुछ अन्य फिल्में आ रही है, जो मेरी क्रिसमस की रहा मुश्किल कर सकती हैं। इन फिल्मों पर एक नजर-

मैं अटल हूं

रवि जाधव निर्देशित फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में हैं। इस फिल्म में अटल के राजनीतिक जीवन के साथ निजी जिंदगी की भी कुछ झलकियां दिखाई जाएंगी। दिग्गज राजनेता के जीवन को पहली बार पर्दे पर उतारा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी नहीं, अटल बिहारी वाजपेयी आते हैं नजर, सादगी में लिपटी असाधारण कहानी

695

इस फिल्म में अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल को लेकर सदियों से चले आ रहे संघर्ष और अदालती लड़ाई को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में अरुण गोविल, मनोज जोशी, दयाशंकर पांडेय, मुकेश तिवारी, अखिलेंद्र मिश्रा और गजेंद्र चौहान ने अहम किरदार निभाये हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

दशमी

दशमी का निर्देशन शांतनु अनंत ताम्बे ने किया है। फिल्म का लेखन भी उन्हीं का है। आदिल खान, वरदान पुरी, मोनिका चौधरी और गौरव सरीन प्रमुख किरदारों में हैं। यह थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कुछ ऐसे युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होते हैं। 

द बीकीपर

इन हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म द बीकीपर भी रिलीज हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जेसन स्टेथम लीड रोल में हैं। निर्देशन डेविड आयेर ने किया है। यह बदला लेने निकले ऐसे शख्स की कहानी है, जो एक ताकतवर संगठन का पूर्व ऑपरेटिव है।

यह भी पढ़ें: OTT Movies And Series- ओटीटी पर इस हफ्ते धावा बोलेगी 'इंडियन पुलिस फोर्स', रिलीज हो रहे ये शोज और फिल्में

दूसरी हॉलीवुड फिल्म एनीवन बट यू है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। विक ग्लूक निर्देशित पिल् में सिडनी स्वीनी, ग्लेन पॉवेल और एलेक्जेंडर शिप लीड रोल्स में हैं।