Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन पंचर हुई अर्जुन की फिल्म, कलेक्शन का बुरा हाल!

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 09:16 PM (IST)

    अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी के प्रमोशन में स्टार कास्ट ने जमकर मेहनत की। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में मूवी का कलेक्शन बेहतर रहा। आइए जानते हैं कि चौथे दिन कमाई (Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4) के मामले में मुदस्सर अजीज की फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

    Hero Image
    मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में बेहतरीन अभिनय के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर उनकी फिल्मों को देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। इन दिनों एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का जिक्र हर तरफ चल रहा है। फिल्म में उनका किरदार लव ट्रायंगल में फंसा नजर आता है। सिनेमा लवर्स उनकी फिल्म की कॉमेडी को देखकर हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड फिल्मों में पत्नी के किरदार की भूमिका को भूमि पेडनेकर से शानदार ढंग से कोई और अदा नहीं कर सकता है। मेरे हसबैंड की बीवी में भी उन्होंने अर्जुन की ऑनस्क्रीन वाइफ का रोल निभाया है। वहीं, रकुल प्रीत सिंह को अर्जुन के किरदार की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आ रही हैं। तीनों की फिल्म लोगों का ध्यान जरूर आकर्षित कर रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज करने में फिल्म अभी तक सफल नहीं हो पाई है।

    मेरे हसबैंड की बीवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की ओर से भी फिल्म की कमाई का आंकड़ा शेयर किया गया है। मेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ से शुरुआत की। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में इजाफा हुआ और मूवी ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। रविवार को अर्जुन कपूर की मूवी ने महज 1.48 करोड़ का कलेक्शन किया। तीनों दिनों में मिलाकर कमाई का आंकड़ा 5.28 करोड़ पहुंच गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Puja Films (@pooja_ent)

    ये भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी अर्जुन कपूर की किस्मत! तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

    सोमवार को फिल्म कमाई के मामले में धीमी रफ्तार से चलती नजर आई। आमतौर पर मंडे टेस्ट में ज्यादातर मूवी की कमाई में गिरावट होती है, लेकिन मेरे हसबैंड की बीवी का कलेक्शन ज्यादा ही तेजी से कम हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 46 लाख का कलेक्शन किया है। चौथे ही दिन कमाई (Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4) का लाखों की संख्या में सिमटना फिल्म के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जा सकता है। 

    Photo Credit- Instagram

    क्या छावा फिल्म से मिल रही है क्या टक्कर?

    बॉक्स ऑफिस पर मेरे अर्जुन कपूर स्टारर मूवी को कड़ी टक्कर जरूर मिल रही है। विक्की कौशल की मूवी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। 11वें दिन भी मूवी की कमाई का ग्राफ बढ़ता नजर आया है। शायद छावा की सफलता के कारण मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

    ये भी पढ़ें- ‘दर्शकों की मुस्कान ही सबसे बड़ी जीत…’ Mere Husband Ki Biwi के कलेक्शन पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह!