Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Salaam Box Office Day 4: रजनीकांत का स्टारडम भी नहीं आया काम, 15 करोड़ कमाने में भी छूटे 'लाल सलाम' के पसीने

    Lal Salaam Box Office Day 4 स्पोर्ट्स ड्रामा के कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म लाल सलाम हाल ही में रिलीज हुई है। यह मूवी हिंदी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के साथ रिलीज हुई। फिल्म में रजनीकांत जैसे सुपरस्टार हैं बावजूद इसके ये मूवी अपना कमाल दिखा पाने में पीछे छूटती नजर आ रही है। लाल सलाम का सोमवार का कलेक्शन सामने आ गया है।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 13 Feb 2024 08:59 AM (IST)
    Hero Image
    रजनीकांत फिल्म 'लाल सलाम' से. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lal Salaam Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद डायरेक्शन में वापसी की है। ‌हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सलाम' में उनके डायरेक्शन का हुनर देखने को मिला। इस मूवी में रजनीकांत लीड रोल में नहीं हैं, लेकिन छोटी सी स्क्रीन प्रेजेंस से भी पावरफुल परफॉर्मेंस देने की पूरी कोशिश की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेलर से बनी थी फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट

    ट्रेलर रिलीज के बाद सही फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ था। 'जेलर' के बाद यह रजनीकांत की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती थी, मगर कंटेंट की वजह से फिल्म थलाइवा की पहले जैसी फिल्मों जैसा कमाल दिखा पानी में नाकामयाब साबित होती नजर आई। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म काफी पीछे है।

    सोमवार को हुई इतनी कमाई

    'लाल सलाम' को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म की 15 करोड़ कमाने में भी हालत बेकार हो रही है। अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो इस बात का इशारा करता है कि यह मूवी भविष्य में कितना टिक सकती है।

    भारत ड्रामा इस फिल्म में खेल की आड़ में राजनीति दिखाई गई है। फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंड कैमियो है, लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'लाल सलाम' ने सोमवार को 1.13 करोड़ का कलेक्शन किया। यह सभी भाषाओं के आंकड़ों को मिलाकर है।

    फिल्म का अब तक का कलेक्शन

    लाल सलाम ने पहले दिन 3.55 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 3.25 करोड़, तीसरे दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 11.08 करोड़ रुपए हो गया है।

    ए आर रहमान के म्यूजिक से सजी है फिल्म

    इस फिल्म का म्यूजिक काफी शानदार है, जो कि ए आर रहमान के म्यूजिक से सजा है। विष्णु विशाल और विक्रांत फिल्म के लीड एक्टर्स हैं। सभी कलाकारों की स्ट्रांग परफॉर्मेंस होने के बावजूद फिल्म कहानी के कारण लोगों के दिलों में जगह नहीं बन पा रही।

    यह भी पढ़ें: Pushpa: The Rule: रश्मिका मंदाना ने शेयर की 'पुष्पा 2' सेट से नई फोटो, अल्लू अर्जुन की फिल्म की ये तस्वीर हुई वायरल