Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laal Singh Chaddha Box Office: स्वतंत्रता दिवस पर भी बेहाल रही आमिर खान की फिल्म, सोमवार को इतनी रह गयी कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 08:37 AM (IST)

    Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 5 आमिर खान की फिल्म रिलीज से ही संघर्ष कर रही है। लम्बे फेस्टिव वीकेंड में उम्मीद थी कि फिल्म कामयाबी और कमाई का नया इतिहास रचेगी मगर लाल सिंह चडढा ने सारी आशाओं पर पानी फेर दिया।

    Hero Image
    Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 5. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन जारी है। फिल्म लम्बे फेस्टिव वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं उठा सकी। रक्षा बंधन पर मामूली ओपनिंग लेने के बाद लाल सिंह चड्ढा ने स्वतंत्रता दिवस पर भी कोई चमत्कार नहीं दिखा सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पब्लिक हॉलीडे होने की वजह से उम्मीद थी कि फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आएगा और रविवार की कमाई को पीछे छोड़ सकती है, मगर ऐसा नहीं हुआ। उछाल आने के बजाय फिल्म की सोमवार की कमाई में लगभग 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। ट्रेड रिपोर्ट्स के के मुताबिक, सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवकाश के बावजूद लाल सिंह चड्ढा ने सिर्फ 7.87 करोड़ ही जमा किये हैं, जिसमे मिलाकर फिल्म का पांच दिनों का नेट कलेक्शन 45.83 करोड़ हो गया है। 

    उम्मीद से कम मिली थी ओपनिंग

    लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई थी और फिल्म ने 11.70 करोड़ की कमाई पहले दिन की, जो इस फिल्म के कद और स्टार वैल्यू के मुकाबले बेहद कम है। लाल सिंह चड्ढा से कम से कम 20 करोड़ की ओपनिंग लेने की उम्मीद की जा रही थी। शुक्रवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी गिर गयी और 7.26 करोड़ ही जमा किये। शनिवार को कमाई में फिर उछाल आया और 9 करोड़ जुटा लिये। रविवार को लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन 10 करोड़ रहा। इसके साथ ही 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 37.96 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। 

    सिनेमाघरों में घटायी गयीं स्क्रींस 

    लाल सिंह चड्ढा दर्शकों को खींचने में विफल रही है। इसी वजह से फिल्म की स्क्रींस घटने की भी खबर आयी थी। अब कुछ चुनिंदा स्क्रींस पर वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जीयो को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा को रिलीज से पहले सोशल मीडिया में बायकॉट अभियान का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि, आमिर ने प्रमोशंस के दौरान लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की थी। 

    यह भी पढे़ं: Kartikay 2: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की खस्ता हालत से साउथ की इस फिल्म की किस्मत जागी, कलेक्शंस में 300 फीसदी का उछाल