Move to Jagran APP

Kartikay 2: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की खस्ता हालत से साउथ की इस फिल्म की किस्मत जागी, कलेक्शंस में 300 फीसदी का उछाल

Kartikay 2 Collection Jump By 300 Percent यह साल बॉलीवुड के लिए काफी मुश्किल गुजर रहा है। कई बड़ी फिल्में धराशायी हो रही हैं। इनमें अब लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का नाम भी जुड़ गया है। वहीं साउथ फिल्में अच्छा बिजनेस कर रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 10:57 PM (IST)
Kartikay 2: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की खस्ता हालत से साउथ की इस फिल्म की किस्मत जागी, कलेक्शंस में 300 फीसदी का उछाल
Telugu Film Kartikay 2 Hindi Version Box Office collections Jump By 300 Percent. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बॉलीवुड के खराब दिन चल रहे हैं। इस साल रिलीज हुईं तकरीबन सभी बड़ी फिल्में प्लॉप रही हैं। बड़ा स्टारडम और बजट भी इन फिल्मों को बचा नहीं सका। इसकी ताजा मिसाल अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा हैं, जो सिनेमाघरों में रेंग रही हैं।

loksabha election banner

लम्बा फेस्टिव वीकेंड भी फिल्मों के बिजनेस को प्रभावित नहीं कर सका। लाल सिंह चड्ढा जहां चार दिनों में 37.96 करोड़ तक ही पहुंच सकी है, वहीं रक्षा बंधन का चार दिनों का नेट कलेक्शन 28.16 करोड़ हुआ है। ऐसे में दक्षिण भारत की एक फिल्म के हिंदी कलेक्शंस में आश्चर्यजनक रूप से उछाल आया है, वो भी 300 फीसदी।

यह फिल्म है कार्तिकेय 2, जिसके हिंदी वर्जन ने शनिवार को सिर्फ 7 लाख रुपये कमाये थे, वहीं रविवार को फिल्म का कलेक्शन 28 करोड़ हो गया। यह फिल्म हिंदी बेल्ट में सीमित स्क्रींस पर रिलीज की गयी थी, मगर लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की खराब हालत के बाद सिनेमाघरों ने कार्तिकेय 2 की स्क्रींस में इजाफा करते हुए संख्या 245 कर दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म के कलेक्शंस 300 फीसदी बढ़ गये।

लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्मों के सामने कार्तिकेय 2 एक बेहद छोटी फिल्म है। मूल रूप से तेलुगु भाषा की इस एडवेंचर थ्रिलर फिल्म की स्टार कास्ट भी बहुत चर्चित नहीं है। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में हैं। बस अनुपम खेर ऐसा चेहरा हैं, जो हिंदी बेल्ट में व्यापक पहचान रखते हैं। अनुपम ने फिल्म में धन्वंतरि नाम का किरदार निभाया है। हालांकि, उनका कैमियो ही है।

कार्तिकेय 2 के इस उछाल से ट्रेड जानकार भी हैरान हैं। हालांकि, फिल्म के कलेक्शंस अभी बेहद कम हैं, मगर उछाल देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म सम्मानजनक स्कोर कर सकती है। अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के साथ भी कुछ ऐसा हुआ था। फिल्म सीमित स्क्रींस पर रिलीज हुई थी और 3 करोड़ की ओपनिंग ली थी, मगर ओपनिंग वीकेंड के बाद ही लोगों की दिलचस्पी देखते हुए स्क्रींस की संख्या बढ़ा दी गयी थी और फिल्म ने 250 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.