विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Worldwide Collection: नहीं थम रही 'जवान' की रफ्तार, दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, इस फिल्म को चटाएगी धूल!

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 24 Sep 2023 11:16 PM (IST)

Jawan Worldwide Collection शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में जलवा बिखेर रही है। ...और पढ़ें

1000 करोड़ के करीब पहुंची शाह रुख खान की Jawan। Photo- Twitter
1000 करोड़ के करीब पहुंची शाह रुख खान की Jawan। Photo- Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Report of Jawan: एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' (Jawan) ने चारों तरफ तहलका मचा दिया है। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म ने भारत में 500 करोड़ के पार कमाई कर ली है और अब वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ को पार करने वाली है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितना कमाया, यहां जानें डिटेल्स। 

शाह रुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज सितारों से सजी 'जवान' को लेकर बज काफी समय से था। ये तो उम्मीद की जा रही थी कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी, लेकिन इतने स्पीड से ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ेगी, ये थोड़ा शॉकिंग था।

हालांकि, शाह रुख के चार्म और विजय सेतुपति के 'काली' अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया और फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही।

यह भी पढ़ें- Jawan Collection: 500 करोड़ की कमाई की तरफ सबसे तेजी से बढ़ी 'जवान', टूटेगा इन 3 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'जवान' ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। मेकर्स ने 24 सितंबर यानी इंटरनेशनल डॉटर्स डे (International Daughters Day) के मौक पर 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर की है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 979.08 करोड़ कमा डाले हैं। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये को क्रॉस करने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

उम्मीद जताई जा रही है कि एक दो दिन में फिल्म शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' को धूल चटा देगी। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाह रुख और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1050.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

क्या है जवान की कहानी?

'जवान' भारत में हो रहे भ्रष्टाचार की कहानी बयां करती है। विक्रम राठौड़ और आजाद का डबल रोल में दिखे शाह रुख खान फिल्म में भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाते हैं। फिल्म में शाह रुख, नयनतारा, दीपिका और विजय के अलावा संजय दत्त, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection Day 16: दुनिया भर में छाया 'जवान' का जादू, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म