विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Collection: 500 करोड़ की कमाई की तरफ सबसे तेजी से बढ़ी 'जवान', टूटेगा इन 3 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड

Published: Sun, 24 Sep 2023 04:45 PM (IST)

Jawan एटली कुमार के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाल दिखा रही है। ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan photo from film Jawan
Shah Rukh Khan photo from film Jawan

HighLights

  1. 'जवान' ने तोड़े हैं कई रिकॉर्ड
  2. बॉक्स ऑफिस पर स्पीड से कमाई कर रही शाह रुख खान की 'जवान'
  3. 3 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान फिल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान इस साल एक के बाद एक धमाका करते नजर आ रहे हैं। पहले 'पठान' और अब 'जवान' से वह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते देखे जा सकते हैं। 'जवान' मूवी ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन इसकी रफ्तार यहीं थमते नहीं दिख रही। रिलीज के दो हफ्तों बाद फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाया है।

बुलेट की रफ्तार से कमाई कर रही 'जवान'

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर डीसेंट कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 17 दिनों में सभी भाषाओं में 13 करोड़ तक की कमाई की। इस लिहाज से इसका कुल कलेक्शन 550 करोड़ के आसपास आकर रुका। इतनी स्पीड से आगे बढ़ने वाली 'जवान' चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन चुकी है। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हो रही है और अब आज के कलेक्शन से फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

'जवान' के नाम एक और रिकॉर्ड

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, केवल हिंदी भाषा में फिल्म ने 492 करोड़ का कलेक्शन किया है। रविवार के आंकड़े सामने आने के बाद फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फास्टेस्ट हिंदी फिल्म बन जाएगी। 'जवान' शाह रुख खान की दूसरी और इस साल की तीसरी 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन होगी। 2023 में 'पठान' और 'गदर 2' ही ऐसी फिल्में हैं, जिनका कलेक्शन 500 करोड़ के पार हुआ है।

टूटेगा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

'जवान' यह आंकड़ा 18 दिनों में हासिल करेगी। इसके पहले जिन इंडियन फिल्म्स ने 500 करोड़ के पार कमाई की, उन्होंने 20 दिनों से कम में यह मुकाम हासिल नहीं किया था।

  • गदर 2- 24 दिन
  • पठान- 28 दिन
  • बाहुबली 2- 34 दिन

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम दिन में 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनने का तमगा हासिल करने वाली 'जवान' का जादू पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 954 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। आने वाले दिनों में फिल्म आराम से 1000 करोड़ कमा डालेगी।

यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर और भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है 'जवान', 950 करोड़ के पार हुई कमाई