Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Box Office: बुधवार को शाह रुख खान की 'जवान' की बिकी बस इतनी टिकट, वर्किंग डे की झेलनी पड़ रही है मार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 12:19 PM (IST)

    Jawan Box Office शाह रुख खान की फिल्म जवान ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की हालत खस्ता कर दी। किंग खान की फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है। हालांकि अब धीरे-धीरे शाह रुख की जवान पर भी वर्किंग डे का असर साफ दिख रहा है। बुधवार को फिल्म की टोटल कितनी टिकट बिकी और सभी भाषाओं में कितनी कमाई हुई यहां पर पढ़ें आंकड़े।

    Hero Image
    Jawan Box Office One Week Collection / Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office: शाह रुख खान ने 'जवान' के साथ ही एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है। उनकी फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' पैन इंडिया रिलीज हुई थी। हिंदी के अलावा इस फिल्म को तमिल-तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्शन ड्रामा फिल्म में किंग खान के साथ पहली बार दर्शकों को नयनतारा की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल रही है। सनी देओल की 'गदर-2' की तरह ही किंग खान की फिल्म को भी वर्किंग डे की मार झेलनी पड़ रही है।

    बुधवार को यानी कि सातवें दिन शाह रुख खान की 'जवान' की टोटल कितनी टिकट बिकी और उनसे कितना कलेक्शन हुआ, यहां पर जाने पूरे आंकड़े-

    शाह रुख खान की 'जवान' की बुधवार को हुई इतनी टिकट ब्रिकी

    शाह रुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किये है, लेकिन अन्य फिल्मों की तरह उनकी मूवी पर भी वर्क डे का असर पड़ा है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को शाह रुख खान-नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' के टोटल 9 लाख टिकट बिकी है, जबकि मंगलवार को 10 लाख के करीब टिकट इंडिया में सोल्ड आउट हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Jawan Look: 'जवान' के लुक में नजर आया 'किंग खान' का नन्हा फैन, शाह रुख के कमेंट ने जीता दिल

    1 लाख के करीब बुधवार को टिकट की बिक्री में गिरावट आई है। हिंदी में इस फिल्म के टोटल शो 11608 के करीब रहे, तो वहीं तमिल में फिल्म के टोटल शोज 1052 हैं। इसके अलावा तेलुगु भाषा में फिल्म के टोटल शोज 852 के करीब है।

    जवान की बुधवार को टिकट बिक्री से इतनी कमाई -

    जवान बुधवार टिकट बिक्री  9, 70, 956 सिंगल डे

    इंडिया 

    हिंदी शो 11608  17.62 करोड़ ग्रॉस 
    तमिल शो 1052  1.47 करोड़ ग्रॉस
    तेलुगु शो  852  1.03 करोड़ ग्रॉस 
    टोटल इन इंडिया  20.12 करोड़ सिंगल डे

    इंडिया में 'जवान' की कुल हुई इतनी कमाई

    इंडिया में 'जवान' ने अब तक कुल 368.38 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। हिंदी में इस फिल्म ने बुधवार को टोटल 17.62 करोड़ कमाए, जबकि तमिल भाषा में फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन टोटल 1.47 करोड़ के आसपास हुआ।

    इसके अलावा तेलुगु में 'जवान' की ग्रॉस कमाई लगभग 1.03 करोड़ के आसपास है। 'जवान' का वन वीक में टोटल कलेक्शन 20.12 करोड़ के करीब रहा। जवान में शाह रुख खान डबल रोल में नजर आए, उन्होंने ही बाप-बेटे का किरदार निभाया है। एक्शन के साथ-साथ साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म में उनके डिफरेंट शेड्स फैंस पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Day 34: पठान का सिंहासन छीनने में लगी गदर 2, क्या 500 करोड़ के बाद हासिल कर पाएगी ये मुकाम?