Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Box Office: 1 दिन में 'जवान' की बिकी लाखों में टिकट, मंगलवार को तमिल-तेलुगु और हिंदी में इतनी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 12:56 PM (IST)

    Jawan Box Office शाह रुख खान इस साल किंग बनकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। रिलीज के पांच दिन बाद भी जवान की लाखों में टिकट बिक रही है। नयनतारा स्टारर इस फिल्म की मंगलवार को कितनी टिकट बिकी और किस भाषा में कितनी कमाई हुई यहां जाने पूरे आंकड़े।

    Hero Image
    Jawan Box Office Collection On Tuesday / Photo- IMDB

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office On Tuesday: बॉलीवुड के बादशाह तो शाह रुख खान पहले से ही थे, लेकिन साल 2023 में वह बॉक्स ऑफिस के भी किंग बन चुके हैं। 'पठान' के बाद अब उनकी फिल्म 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सोमवार को 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हर दिन के साथ शाह रुख-नयनतारा स्टारर 'जवान' एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। इस फिल्म की मंगलवार को लाखों में टिकट बिकी है। किस भाषा में 'जवान' की कितनी कमाई हुई है, यहां पर पढ़ें फिल्म के पूरे आंकड़े-

    मंगलवार को 'गदर 2' की बिकी इतने लाख टिकट

    शाह रुख खान का क्रेज इंडिया के साथ-साथ विदेशो में भी है। उनकी फिल्में आने से पहले ही 'गदर' मचा देती हैं। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग तो काफी शानदार थी ही, लेकिन रिलीज के बाद भी किंग खान की फिल्म का जलवा कम नहीं हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Deleted Scene: शाह रुख खान की 'जवान' से फाइनल कट में हटाए गए ये सीन्स, वरना होती इतने घंटे की फिल्म?

    फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सिंगल डे यानी कि मंगलवार को इस फिल्म की लगभग 10,33,984 टिकट बिकी है। इससे पहले सोमवार को पांचवें दिन 'जवान' की 13 लाख के करीब टिकट बिक्री हुई थी।

    सभी भाषाओं में मंगलवार को इतनी कमाई- 

    'जवान' 6वें दिन टिकट सोल्ड आउट 10 लाख टोटल सिंगल डे मंगलवार 
    हिंदी शोज 11660 19.02 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन
    तमिल शोज 1049 1.61 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन
    तेलुगु शोज  854 1.09 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन 
    टोटल कलेक्शन  21.77 करोड़

    तमिल-तेलुगु और हिंदी में 'जवान' ने की इतनी कमाई

    शाह रुख खान की जवान में हिंदी सिनेमा के कलाकार तो नजर आए ही, इसके अलावा साउथ स्टार का भी उन्हें भरपूर साथ मिला। साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया।

    जहां हिंदी में फिल्म के टोटल 11660 शोज से फिल्म ने 19.02 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं तेलुगु में इस फिल्म ने मंगलवार को 1.61 करोड़ कमाए। तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 854 शोज के साथ 1.09 करोड़ का हुआ। 'जवान' ने मंगलवार को टोटल 21.72 करोड़ का सभी भाषाओं को मिलाकर बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Jawan OTT Release: जवान के बिके ओटीटी राइट्स, इतने सौ करोड़ में हुई डील, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम