विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shahrukh Khan के बाद Jawan के डायरेक्टर एटली की नजर Salman-Aamir पर, आमिर की अदाकारी के हुए कायल

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 13 Sep 2023 06:30 AM (IST)

Atlee ने कहा कि वह सलमान और आमिर के साथ काम करना चाहते हैं। उनके अनुसार दोनों ही बेहतरीन अभिनेता ...और पढ़ें

Jawan के डायरेक्टर एटली की नजर Salman-Aamir पर (फाइल फोटो)
Jawan के डायरेक्टर एटली की नजर Salman-Aamir पर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रितिक रोशन के साथ भी काम करने की इच्छा
  2. आमिर में हर किरदार को बखूबी निभाने की कला हैः एटली

दक्षिण भारतीय फिल्मकारों की दिलचस्पी हिंदी सिनेमा और यहां के कलाकारों में बढ़ती जा रही है। पहले संदीप रेड्डी वांगा, एसएस राजामौली जैसे फिल्मकारों ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स के साथ काम किया, तो वहीं एटली ने शाह रुख खान के साथ जवान फिल्म बनाकर इतिहास रच दिया है।

जवान की बाक्स आफिस की कमाई 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने 316.16 करोड़ रुपये सोमवार तक कमा लिए हैं। अब इस फिल्म के निर्देशक एटली की निगाहें हिंदी सिनेमा के दो और खान यानी सलमान खान और आमिर खान पर हैं।

(शाहरुख के साथ एटली)

एटली से जब हाल ही में पूछा गया कि शाहरुख के बाद किन बालीवुड कलाकारों के साथ काम करने की उनकी इच्छा है, तो उन्होंने कहा कि वह सलमान और आमिर के साथ काम करना चाहते हैं। उनके अनुसार दोनों ही बेहतरीन अभिनेता है।

रितिक रोशन के साथ भी काम करने की इच्छा

एटली ने आगे आमिर की तारीफ करते हुए कहा कि आमिर में हर किरदार को बखूबी निभाने की कला है। इसके साथ ही एटली ने वार फिल्म अभिनेता रितिक रोशन के साथ भी काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो वह रितिक के साथ भी जरूर काम करना चाहेंगे।