विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Search में छाई ‘Jawan’ और ‘SRK’ की बहार, खास अंदाज में दिया एक्टर और मूवी को ट्रिब्यूट

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 08 Sep 2023 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2023 01:10 PM (IST)

7 सितंबर को शाहरूख खान की नई मूवी Jawan रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने काफी ...और पढ़ें

Google Search में छाई ‘Jawan’ और ‘SRK’ की बहार, खास अंदाज में दिया एक्टर और मूवी को ट्रिब्यूट
Google Search में छाई ‘Jawan’ और ‘SRK’ की बहार, खास अंदाज में दिया एक्टर और मूवी को ट्रिब्यूट

HighLights

  1. शाहरुख खान की नई मूवी जवान 7 सितंबर को रिलीज की गई।
  2. इस मूवी को गूगल इंडिया ने ट्रिब्यूट दिया है।
  3. जवान ने 150 करोड़ वाले स्लैब में एंट्री कर ली है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लंबे समय के इंतजार के शाहरुख खान की नई मूवी जवान सिनेमा हॉल में आखिरकार 7 सितंबर को रिलीज की गई है। इस मूवीज ने जितना थिएटर्स को हिलाया, उतना ही इफेक्ट Google Search पर भी डाला है। जी हां गूगल ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

जैसे कि हम जानते हैं कि जवान ने 150 करोड़ वाले स्लैब में एंट्री कर ली है। इस मूवी ने पहले दिन ही बंपर कमाई की है। इसके साथ ही गूगल सर्च में भी टॉप पर रहा है, जिसके चलते गूगल ने भी इसे ट्रिब्यूट दिया है।

गूगल ने SRK की JAWAN को दिया ट्रिब्यूट

Google India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करके लोगों को गूगल पर Jawan सर्च करने को कहा। पोस्ट की शरुआत में गूगल ने ‘बेकरार करके हमें यूं न जाइये’ गाने का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें- Google Pixel 8 Series: स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन, प्री-ऑर्डर से लेकर फीचर्स तक, यहां जानें सारी डिटेल्स

गूगल ने बताया स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

इसके अलावा गूगल इंडिया ने अपनी पोस्ट पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया कि कैसे आप SRK की Jawan को सर्च करें। कंपनी ने बताया-

  • सबसे पहले गूगल में SRK या Jawan सर्च करें।
  • इसके बाद नीचे दिखने वाली वॉकी- टॉकी पर क्लिक करें।
  • अब इसे लगातार टैप करते रहे और आपको कुछ सरप्राइड मिलेगा।
  • इसके बाद गूगल को दिखाए कि आपकी स्क्रीन कैसी दिख रही है।

कैसा रहा Jawan का Box Office कलेक्शन

'जवान' को पहले ही दिन भारत में 75 करोड़ रुपये कमाए। इस मूवी को सभी भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें से फिल्म के हिंदी एडिशन ने कुल मिलाकर 58.67 प्रतिशत मुनाफा कमाया। बताया जा रहा है कि ग्लोबली फिल्म ने 150 करोड़ के स्लैब को पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-Android 14: Pixel 8 के साथ ही रिलीज हो रहा है लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट, Google ने दी नई जानकारी