Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Box Office Day 35: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने पूरे किए 5 हफ्ते, जानें 35 दिनों में कैसा रहा फिल्म का सफर?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 11:35 AM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 35 शाह रुख खान की जवान ने रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। सबसे ज्यादा ओपनिंग करने से लेकर सबसे तेज 100 200 और 500 करोड़ क्लब शामिल होने तक फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। अब जवान ने बॉक्स ऑफिस पर एक लंबा सफर तय कर लिया है। फिल्म ने थिएटर्स में 5 हफ्ते पूरे कर लिए है।

    Hero Image
    जवान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 5 हफ्ते (Instagram Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Box Office Collection Day 35: शाह रुख खान की जवान साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस और शानदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बना दी है। यहां तक कि जवान ने शाह रुख खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर पठान की भी छुट्टी कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने अब बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पहले ही अपने छप्परफाड़ कलेक्शन के लिए चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म ने अब शानदार 35 दिनों का सफर पूरा कर लिया है।

    यह भी पढें- Jawan Box Office Day 34: एक महीने बाद भी जारी जवान का सफर, कर पाएगी गदर 2 की बराबरी? जानें 5 हफ्तों का बिजनेस

    जब जवान की मंजिल हुई मुश्किल  

    जवान की शुरुआत भले ही काबिल-ए-तारीफ रही हो, लेकिन बीच में फिल्म को कई उतार- चढ़ाव भी देखने पड़े। जवान के मुकाबले में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 सीना ताने खड़ी थी, जिसने बीच में जवान के कलेक्शन पर असर भी डाला। मंजिल मुश्किल थी, लेकिन जवान ने भी घुटने टेकने से इंकार कर दिया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और फिल्म ने थिएटर्स में एक लंबा सफर तय किया।

    जवान ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जवान 

    जवान ने साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्में की राह में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। मैदान में उतरने से पहले ही जवान ने कमर कस ली और ओपनिंग डे जबरदस्त कलेक्शन कर अपना दम दिखाया। पांच हफ्तों के कलेक्शन की बात करें तो जवान अब तक भारत में 627.05 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। यहां देखें जवान के 35 दिनों की बिजनेस रिपोर्ट...

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: शाह रुख के स्टारडम का 'जवान' ने उठाया फायदा, वर्ल्डवाइड बिजनेस थमने को नहीं तैयार

    • 1 दिन- 75 करोड़
    • 2 दिन- 53.23 करोड़
    • 3 दिन- 77.83 करोड़
    • 4 दिन- 80.10 करोड़
    • 5 दिन- 32.92 करोड़
    • 6 दिन- 26.52 करोड़
    • 7 दिन- 23.83 करोड़
    • 8 दिन- 21.90 करोड़
    • 9 दिन- 19.10 करोड़
    • 10 दिन- 32.30 करोड़
    • 11 दिन- 37.26 करोड़
    • 12 दिन- 16.25 करोड़
    • 13 दिन- 14.80 करोड़
    • 14 दिन- 9.40 करोड़
    • 15 दिन- 7.95 करोड़
    • 16 दिन- 7.61 करोड़
    • 17 दिन- 12.25 करोड़
    • 18 दिन- 14.95 करोड़
    • 19 दिन- 5.45 करोड़
    • 20 दिन- 4.86 करोड़
    • 21 दिन- 4.84 करोड़
    • 22 दिन- 5.97 करोड़
    • 23 दिन- 5.05 करोड़
    • 24 दिन- 8.46 करोड़
    • 25 दिन- 9.38 करोड़
    • 26 दिन- 6.85 करोड़
    • 27 दिन- 2.05 करोड़
    • 28 दिन- 1.95 करोड़
    • 29 दिन- 1.86 करोड़
    • 30 दिन- 1.14 करोड़
    • 31 दिन- 2.35 करोड़
    • 32 दिन- 2.96 करोड़
    • 33 दिन- 0.94 करोड़
    • 34 दिन- 0.88 करोड
    • 35 दिन- 0.88 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

    लाइफटाइम कलेक्शन- 627.05 करोड़