Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Worldwide Collection: शाह रुख के स्टारडम का 'जवान' ने उठाया फायदा, वर्ल्डवाइड बिजनेस थमने को नहीं तैयार

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 06:01 PM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection Day 34 दुबई से लेकर अमेरिका तक शाह रुख खान के फैंस बसते हैं। साल 2023 में उन्होंने लगभग पांच सालों बाद सिल्वर स्क्रीम पर वापसी की। पहले पठान और फिर जवान एक्टर फैंस को अब तक दो सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने शाह रुख खान के स्टारडम का फायदा उठाया।

    Hero Image
    जवान वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Box Office Collection: शाह रुख खान की फिल्म जवान दुनियाभर में अपना जलवा दिखा रही है। भले घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन घटने लगा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड जवान अभी भी आगे बढ़ती जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान के फैंस दुनियाभर में बसते हैं। दुबई से लेकर अमेरिका तक एक्टर के चाहने वाले उनकी फिल्म का इंतजार करते हैं। साल 2023 में उन्होंने लगभग पांच सालों के लंबे ब्रेक के बाद वापसी की। पहले पठान और अब जवान, एक्टर बैक-टू-बैक दो सुपरहिट फिल्में लेकर आए।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 34: एक महीने बाद भी जारी जवान का सफर, कर पाएगी गदर 2 की बराबरी? जानें 5 हफ्तों का बिजनेस

    क्या स्टारडम का मिला फायदा ?

    शाह रुख खान के स्टारडम का जवान पूरा फायदा उठा रही है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर न ज्यादा प्रमोशन किया गया और न ही ज्यादा तामझाम देखने को मिला। फिर भी जवान ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली शुरुआत ही। ओपनिंग डे पर ही जवान ने देशभर में 75 करोड़ और दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस कर डाला।

    रिलीज के पूरे किए एक महीने

    जवान अब रिलीज के एक महीने पूरे कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई भी कर चुकी है। जवान ने थिएटर्स में ऐसा गदर मचाया कि शाह रुख खान की दूसरी फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो लगातार आगे बढ़ रही है।

    जवान ने दुनियाभर में कमाए कितने करोड़ ?

    7 सितंबर को रिलीज हुई जवान थिएटर्स में अब 34 दिन पूरे कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्डवाइड जवान का ग्रॉस कलेक्शन 11 अक्टूबर तक 1117 करोड़ पहुंच गया है। इसके साथ ही जवान, नॉर्थ अमेरिका में 15 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहली फिल्म पठान थी। शाह रुख खान पहले भारतीय एक्टर हैं, जिनकी दो फिल्मों ने एक साल में ये कारनामा किया है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Box Collection: 1000 करोड़ के बाद रेंगने को मजबूर 'जवान', जानें दो हफ्तों में कैसा रहा बिजनेस

    भारत में जवान ने किया कितना बिजनेस ?

    जवान के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 650 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। लेटेस्ट कलेक्शन के अनुसार, फिल्म ने देशभर में रिलीज के 34 दिनों में 627.37 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।